बिग बॉस सीजन 11 में एक और कन्टेंस्टेंट को वाइल्ड कार्ड के जरिए लाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में एक ऐसे शख्स का नाम सुर्खियों में आया है जिसे बिग बॉस ने सबसे ज्यादा फीस देकर घर में आने को कहा है, लेकिन इस शख्स ने घर में आने से साफ मना कर दिया...
विज्ञापन
2 of 5
Shakti Arora
शो में ढिंचैक पूजा और प्रियंक शर्मा की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद घर में एक और शख्स को लाने लिए के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है। इसके लिए बिग बॉस ने सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के एक्टर शक्ति अरोड़ा को 20 लाख रुपये का ऑफर किया है। लेकिन शक्ति ने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया है। बता दें कि शक्ति को सबसे ज्यादा हफ्ते की फीस 20 लाख रुपये दी जाने वाली थी।
विज्ञापन
कौन हैं शक्ति अरोड़ा ?
3 of 5
Shakti Arora
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं शक्ति अरोड़ा। शक्ति कलर्स चैनल के सुपरस्टार रहे हैं और डांसिग शो 'झलक दिखलाजा' में नजर आए थे। इतना ही नहीं सीरियल 'बा बहू और बेबी' में जिगर नाम के किरदार के लिए भी फैमस हुए थे। शक्ति ने मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में डाक्टर ओनीर दत्त का भी रोल प्ले किया है। शक्ति ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2006 में हॉरर शो 'शशशशश..फिर कोई है' से की थी।
चलिए अब आपको बतातें है कि किसको कितनी मिल रही है फीस
4 of 5
Hina Khan
बता दें कि अभी तक ये बताया जा रहा था कि बिग बॉस के घर में हिना खान को सबसे ज्यादा फीस यानि प्रतिदिन 1 लाख रुपये मिल रहे हैं। लेकिन ढिंचैक पूजा ने शो में आने के लिए सबसे ज्यादा फीस की मांग की थी। लेकिन अभी पूजा की फीस का खुलासा नहीं हुआ है। खबर है कि पूजा एक यूट्यूबर है और महीनें में 3.25 लाख से 50 लाख रुपये तक कमाती हैं।
फीस की बात करें तो हिना के बाद शिल्पा शिंदे भी प्रतिदिन 1 लाख रुपये लेती हैं। हितेन 6 लाख सप्ताह, विकास को 2 लाख सप्ताह, अर्शी 4 लाख बीस हजार ले रही हैं। वहीं, बंदगी सप्ताह के 4 लाख ले रही हैं। खबर है कि प्रियंक को सप्ताह के 3 लाख दिए जाएंगे और बेनफाशा 3 लाख रु ले रही हैं।