फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल पर भड़के रोहित शेट्टी, बोले- बिना चैनल को पूछे ही एलिमिनेट कर देंगे

Sun, 24 Jul 2022 11:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीक सहजपाल, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में हर हफ्ते खतरा बढ़ता जा रहा है। कंटेस्टेंट भी शो में अपने डर का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल शो में अत्याचारी वीक चल रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को जोड़ी में स्टंट करना है। शो में किसी भी स्टंट को करने से पहले रोहित शेट्टी उसे सभी को समझाते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें रोहित शेट्टी प्रतीक सहजपाल पर भड़क गए और उन्हें आखिरी वार्निंग दे दी।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीक सहजपाल, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि रोहित शेट्टी सभी को बताते है कि अगला स्टंट पानी का है। इतना सुनते ही प्रतीक कहते हैं कि सर अगर किसी को स्विमिंग न आती हो तो वह क्या करेंगे? इस पर रोहित शेट्टी कहते हैं, 'आप डांस शो में आकर ये नहीं कह सकते मुझे डांस नहीं आता। ऐसी ही आप स्टंट शो में आकर यह नहीं कह सकते स्विमिंग नहीं आती। सीधे कह रहा हूं ऐसा है तो आपको शो साइन ही नहीं करना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram
इसके बाद रोहित प्रतीक से कहते हैं, 'आपको पानी पीना है या जो भी कुछ करना है पहले ही कर लो, स्टंट को बीच में नहीं होगा। आप स्टंट टीम को इरिटेट करते हैं। आपने दो से तीन बार ऐसा किया है। स्टंट को लेकर आपको गंभीर होने की जरूरत है। मैं न तो चैनल को पूछ रहा हूं और न किसी और को, हम सीधे आपको एलिमिनेट कर देंगे।' इसी सबके बीच प्रतीक के पिछले स्टंट के दौरान किए गए उल्लंघन भी दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
इस प्रोमो के जारी होने के बाद से प्रतीक के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं। उनका कहना है कि प्रतीक के साथ हमेशा ही ऐसा किया जाता है। एक यूजर ने कमेंट किया कि प्रतीक तुम बेस्ट हो, ये लोग तुम्हें डिजर्व नहीं करते, तो दूसरे ने लिखा कि ऐसा लगता है प्रतीक को ऐसा कहने के लिए रोहित शेट्टी को स्क्रिप्ट दी गई है। प्रतीक आप बहुत स्ट्रांग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें