फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK 12: जन्नत जुबैर से शिवांगी जोशी तक करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये 'खतरों के खिलाड़ी', जानें इनकी नेटवर्थ

Sun, 03 Jul 2022 05:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला यह शो हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय रहा है।
विज्ञापन
1 of 11
रुबीना दिलैक-जन्नत जुबैर रहमानी-शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला यह शो हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय रहा है। हर बार की तरह इस बार भी इस शो में कई जाने-माने कलाकार हिस्सा लेते नजर आएंगे। शो के 12वें सीजन में अभिनेत्री शिवांगी जोशी, रूबीना दिलाईक, सृति झा, जन्नत जुबैर जैसे कई टीवी सेलेब्स नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस सीजन शो का हिस्सा बने इन कलाकारों की नेटवर्थ के बारे में-

 

विज्ञापन

2 of 11
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवांगी जोशी

स्टार प्लस के शो यह रिश्ता क्या कहलाता है के घर-घर मशहूर हुईं अभिनेत्री शिवांगी जोशी भी खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में हिस्सा ले रही हैं। वही एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 37 करोड़ की संपत्ति है।

विज्ञापन

3 of 11
निशांत भट्ट - फोटो : instagram

निशांत भट्ट 

बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में अपने बेहतरीन खेल से लोगों का मनोरंजन करने वाले निशांत भट्ट अब खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो निशांत भट्ट की नेटवर्थ लगभग चार से सात करोड़ रुपये है।

4 of 11
राजीव अदातिया - फोटो : सोशल मीडिया

राजीव अदातिया 

बिग बॉस 15 में नजर आए राजीव अदातिया ने इस शो से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। इस शो से लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब राजीव खतरों के खिलाड़ी 12 में भी नए-नए टास्क करते नजर आएंगे। राजीव की नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास लगभग सात से दस करोड़ की संपत्ति है।

 

विज्ञापन

5 of 11
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया

जन्नत जुबैर

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जन्नत जुबैर टीवी के कई शोज में भी नजर आ चुकी हैं। बतौर बाल कलाकार अभिनय जगत में कदम रखने वाली जन्नत जुबैर आज करीब 19 करोड़ रुपये की मालकिन है।

विज्ञापन

6 of 11
सृति झा  - फोटो : सोशल मीडिया

सृति झा 

ट्रेलर के मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सृति झा भी इस साल खतरों के खिलाड़ी के 12वें सीजन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की कुल संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 31 करोड़ की मालकिन है।

 

विज्ञापन

7 of 11
रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक

छोटी बहू, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद अब खतरों के खिलाड़ी जीतने के इरादे से इस सीजन हिस्सा ले रही हैं। रिपोर्ट की मानें तो रुबीना की कुल संपत्ति करीब 31 करोड़ रुपये है।

8 of 11
अनेरी वजानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनेरी वजानी

निशा और उसके कजिन्स और हाल ही में अनुपमा में नजर आई एक्ट्रेस अनेरी वजानी भी खतरों के खिलाड़ी 12 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। अनेरी की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये है।

9 of 11
फैसल शेख - फोटो : सोशल मीडिया

फैसल शेख

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर फैसल शेख भी इस साल इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो फैसल लगभग 14 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

10 of 11
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

प्रतीक सहजपाल 

बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 से दर्शकों के बीच मशहूर हुए प्रतीक सहजपाल भी इस सीजन खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे उनकी नेटवर्थ लगभग 7 करोड़ रुपये है।

 

विज्ञापन

11 of 11
मोहित मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित मलिक

कुल्फी कुमार बाजे वाला समेत कई मशहूर टीवी सीरियल में नजर आ चुके अभिनेता मोहित मलिक भी इस स्टंट आधारित शो का हिस्सा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता की नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपये है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें