फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल बाद लौटा सबसे फेमस कॉमेडी सीरियल, कपिल शर्मा के शो को देगा कड़ी टक्कर

Sat, 24 Mar 2018 04:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‪‪Khichdi
फैंस के लिए खुखबरी है। बीते कुछ दिनों से फेमस सीरियल खिचड़ी के दोबारा शुरू होने की खबरें आ रही थी। वहीं कुछ देर पहले ही इस सीरियल का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में पारिख परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है। वहीं हंसा और प्रफुल्ल पुराने अंदाज में आपका दिल झट से जीत लेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
‪‪Khichdi
यह सीरियल अगले महीने यानी कि 14 अप्रैल से स्टार प्लस पर शुरू होगा। यह एक वीकेंड शो होगा और हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को एक घंटे आएगा। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि खिचड़ी स्टार प्लस के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'हॉट स्टार' पर आएगा। बाद में मेकर्स ने इसे स्टार प्लस चैनल पर टेलीकास्ट करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
‪‪Khichdi
खिचड़ी में पूरा पारिख परिवार एक बार फिर से मस्ती करता हुआ दिखाई देगा। जिसमें अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक और जमनादास मजीठिया होंगे। ये सभी शो में वही किरदार निभाते दिखेंगे जो शो के पहले सीजन्स में निभाते दिखे थे। इस सीरियल से रेणुका शहाणे एक बार फिर से टेलीविजन में एंट्री करने वाली हैं। 

4 of 5
‪‪Khichdi
कहा जा रहा है कि शो में वह एक ऐसी डॉन का रोल कर रही हैं जिसे हकलाने की बीमारी है।इसके अलावा रीमेक में देबीना बैनर्जी, सरिता जोशी, दीपशिखा नागपाल और फिल्म 'ओएमजी' के निर्देशक उमेश शुक्ला का भी कैमियो होगा। शो के बारे में निर्माता जेडी मजीठिया ने बताया कि इस बार पारिख परिवार में और पागलपन दिखाई देने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‪‪Khichdi
साल 2002 'खिचड़ी' सीरियल टेलीकास्ट हुआ था। कुछ ही समय में सीरियल के किरदार लोगों के घरों का हिस्सा बन गए। इसके ठीक दो साल बाद 2005 में सीरियल का दूसरा सीजन 'इंस्टैंट खिचड़ी' के नाम से रिलीज किया गया। इसे भी लोगों ने काफी पसंद किया। ऐसे में इस सीरियल की फिर से वापसी फैंस के लिए गुडन्यूज से कम नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें