फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद दोबारा टीवी पर आ रही 'खिचड़ी', बॉलीवुड में मचा चुकी है धूम

Sun, 29 Oct 2017 11:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लंबे समय तक भारतीय दर्शकों को गुदगुदाने वाला पारिवारिक कॉमेडी शो 'खिचड़ी' एक बार फिर लौट कर आ रहा है। 10 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे इस शो में पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी देखने मिल सकते हैं। बता दें कि सीरियल के सारे कास्ट को लेकर 2010 में फिल्म 'खिचड़ी' का भी निर्माण किया गया था। अक्टूबर 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म पहली भारतीय टीवी सीरीज थी, जिस पर फिल्म बनाई गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
इस बार भी मुख्य भूमिका में अनंत देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक, वंदना पाठक और जमनादास मजीठिया होंगे। हिमांशु का किरदार निभाने वाले जमनादास मजीठिया, आतिश कपाड़िया के साथ शो के को-प्रोड्यूसर भी होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
खिचड़ी का ये तीसरा सीजन है। 2002 में शुरू हुए इस शो ने 2 सालों तक खूब लोकप्रियता बटोरी। साल 2005 में 'इंस्टेंट खिचड़ी' नाम से इसका दूसरा सीजन आया। ये भी एक साल तक चला। अब देखना होगा कि तीसरे सीजन में यह शो क्या कमाल दिखाता है।

4 of 5
शो की पृष्ठभूमि एक गुजराती परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले सीजन में संयुक्त परिवार में रहने वाले सदस्य एक-दूसरे से अगल होना चाहते थे। परिवार के बुजुर्ग दादाजी को यह मंजूर नहीं था, इसलिए किसी तरह सब साथ में एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं, इसी के बीच उनके बीच काफी कॉमेडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूसरे सीजन में पारिख परिवार को अपने घर के नीचे तेल का भंडार मिलता है जिसके बाद उन्हें काफी अमीर दिखाया गया था। मीडिल क्लास फैमिली जब हाई-फाई लाइफस्टाइल जीना शुरू करती है तो कैसे हंसी की ठहाके लगते हैं दूसरा सीजन इस पर आधारित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें