फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार यह 10 लोग खुद को साबित करेंगे 'खतरों के खिलाड़ी', एक का नाम जान जानकर चौंक जाएंगे आप

Fri, 22 Jun 2018 08:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रोहित शेट्टी
टीवी की मशहूर स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-9' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। इसी को लेकर अब चर्चाएं होने लगी हैं कि इस बार इस शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट आ रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले इनमें एक के बारे में पता चल चुका है। इस बार एक्ट्रेस अविका गौर इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे पहले भी इस शो के ऑफर थे लेकिन शो 'ससुराल सिमर का' और साउथ के कुछ प्रोजेक्टस की वजह से मैं इस शो का हिस्सा नहीं बन पाई थी। लेकिन इस बार मैंने यह मौका जाने नहीं दिया और हां कर दी। 

बता दें कि इस शो में कुल 10 कंटेस्टेंट्स होते हैं एक के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन क्या आपको बाकी 9 के बारे में पता है। आइए आज हम आपको बाकी 9 के बारे में बताते हैं जो इस शो में अपने स्टंट से सबको दंग करने वाले हैं....
 
विज्ञापन

2 of 9
jasmin bhasin
सीरियल “दिल से दिल तक” में 'टेनी' का किरदार निभा चुकी जैस्मिन भसीन इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। बता दें कि इन दिनों वह विदेश में छुट्टियां मना रहीं हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें आग लगा रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 9
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
कॉमेडियन भारती आखिरी बार 'नच बलिए सीजन 8' में नजर आईं थी उसके बाद से अब वह एक बार फिर टीवी पर कमबैक करने जा रही हैं। इस बात की पक्की जानकारी है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' का हिस्सा बनने जा रही हैं। जी हां इस शो में भारती स्टंट करती हुईं नजर आएंगी। 

'

4 of 9
Vikas Gupta
बिग बॉस सीजन 10' में अपने झगड़ों से मशहूर हुए विकास गुप्ता एक बार फिर दर्शकों को स्टंट के अलावा कंटेस्टेंट्स से भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 9
zain imam
सीरियल 'नामकरण' में अपने दिलकश लुक और बेहतरीन किरदार से लड़कियों का दिल जीतने वाले जैन भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे है। ये पहली बार है कि जैन किसी रिएलिटी शो का नजर आएगें।

 
विज्ञापन

6 of 9
एस श्रीसंत - फोटो : HT
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीशंत भी इस शो का हिस्सा होंगे। उन्होंने इस शो के लिए खास तैयारी भी की है। बता दें कि वह इससे पहले डांस शो 'झलक दिखला जा' में अपने बेहतरीन डांस से सबको दंग कर चुके हैं। 



 
विज्ञापन

7 of 9
punit pathak
चर्चित कोरियोग्राफर और फिल्म एबीसीडी मे नजर आ चुके पुनीत भी इस शो का हिस्सा होंगे। उनके फिटनेस के स्तर को देखते हुए हम ये कह सकते हैं कि वे इस खिताब के लिए एक दमदार कंटेस्टेंट साबित होंगे।

 

8 of 9
ridhima pandit
सोनी टीवी के शो 'द ड्रामा कंपनी' में नजर आ चुकी रिद्धिमा पंडित भी इस शो का हिस्सा होंगी। बता दें कि इससे पहले वह डांस शो 'डांस चैंपियन' को भी होस्ट कर चुकी हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
rohit shetty
कंटेस्टेंट्स के अलावा बता दें कि इस बार भी इस शो को डायरेक्ट रोहित शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही शो के सभी कंटेस्टेंट को 9 जूलाई को अर्जेनटीना ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें