फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK13 : रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की इन बहुओं की एंट्री हुई पक्की, खतरनाक स्टंट दिखा लगाएंगी जान की बाजी

Fri, 21 Apr 2023 03:33 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का नया सीजन पिछले कुछ वक्त से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट हर नए दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर KK13 से जुड़ी अपडेट सामने आई है। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' को लेकर अब तक टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स के शामिल होने की खबर सुनने को मिल चुकी है। वहीं, अब खबर है कि रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी की दो पॉपुरल बहुओं की एंट्री होने वाली है।

विज्ञापन

2 of 5
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' का हिस्सा रह चुकीं रुही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह नजर आने वाली हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में स्टंट करते दिखाई देने वाली हैं। रोहित शेट्टी के इस शो में अपनी एंट्री पर बात करते हुए रुही ने कहा कि शो का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव होगा। शो के जरिए मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।

विज्ञापन

3 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11  - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा आगे बढ़ने के लिए खुद को धक्का मारा है ताकि मैं बेहतर कर सकूं। शो में मैं खुद को फिजिकली और मेंटली टेस्ट करने जा रही हूं। 'खतरों के खिलाड़ी' में खतरनाक स्टंट्स होगे और मुझे पता है कि यह इतना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मैं अपना बेस्ट देनी की पूरी कोशिश करुंगी।

4 of 5
खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रुही ने आगे बताया कि उन्हें एडवेंचर पसंद है, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। अब 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर आया है और मैं इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहती। शो में मैं 100 प्रतिशत देने वाली हूं ताकि यह मेरे और दर्शकों दोनों के लिए यादगार बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
 बता दें कि 'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोर ने वाले शिव ठाकरे भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आने वाले हैं। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में शिव ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: ‘बच्चन पांडे’ का दर्जा ऊंचा करती सलमान की फिल्म, सामजी के टैलेंट को नमस्कार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें