फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' में इस कंटेस्टेंट ने नहीं मानी रोहित की बात, टास्क में चीटिंग कर पहुंचा अस्पताल

Mon, 09 Mar 2020 07:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
khatron ke khiladi 10 - फोटो : Social Media
'खतरों के खिलाड़ी' का 10वां सीजन पहले के सीजन से कहीं ज्यादा खतरनाक है। इस बार जो टास्क रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को दे रहे हैं उन्हें देखकर घर बैठे दर्शकों के भी पसीने छूट रहे हैं। इस वजह से अक्सर शो में कोई न कोई बबाल भी हो रहा है। हाल ही में शो के कंटेेस्टेंट शिविन नारंग ने एक टास्क के दौरान चीटिंग कर बैठे, जिसके बाद रोहित शेट्टी भड़क गए। 
विज्ञापन

2 of 4
Khatron Ke Khiladi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
दरसअल बीते एपिसोड में रोहित शेट्टी ने एक टास्क दिया था। इसमें पांच कंटेस्टेंट्स को बंकर में लॉक किया गया था। बंकर के अंदर आंसू गैस छोड़ी गई। इस दौरान किसी भी कंटेस्टेंट्स अपनी आंख और मुंह को कवर नहीं करना था। बंकर के अंदर जो सबसे ज्यादा समय तक बैठेगा वो ही जीतेगा। हालांकि इसमें कोई समय की कोई पाबंदी नहीं थी। इस टास्क को अदा खान, धर्मेश, करण पटेल, शिविन नारंग और बलराज ने परफॉर्म किया।
विज्ञापन

3 of 4
Khatron Ke Khiladi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
टास्क को देखकर सभी कंटेस्टेंट डर गए। बलराज कुछ ही मिनट में बंकर से बाहर आ गए। करण और धर्मेश भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और जल्द ही बाहर आ गए। अंत में अदा और शिविन के बीच मुकाबल हुआ। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अपना आंखों को कवर करने की कोशिश की जिसपर रोहित शेट्टी ने उन्हें वॉर्निंग दी। लेकिन शिविन ने रोहित की बात को नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
Shivin Narang - फोटो : amar ujala, mumbai
शिविन लगातार अपना मुंह ढकने की कोशिश करते रहे। इस बात से नाराज होकर रोहित शेट्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया। ये टास्क अदा जीत गईं लेकिन शिविन नाराज हो गए। उन्होंने मदद लेने से भी इंकार कर दिया। टास्क हारने वाले सभी लड़कों को फियर फंदा मिला। आंसू गैस से की वजह से शिविन की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एलिमिनेशन स्टंट में उनकी जगह मलिष्का ने परफॉर्म किया।

सोशल मीडिया पर भावुक हो गए अमिताभ बच्चन, जानें क्या है पीली कार की कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें