फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketki Dave: पति रसिक दवे के निधन के महज दो दिन बाद ही काम पर लौटीं केतकी, अभिनेत्री ने खुद बताई इसकी वजह

Sat, 06 Aug 2022 10:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केतकी दवे - फोटो : सोशल मीडिया
'महाभारत' फेम रसिक दवे का हाल ही में 65 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इस बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस केतकी दवे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, केतकी अब काम पर लौट चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है।  इसके साथ ही उन्होने काम पर लौटने की वजह भी बताई है।
विज्ञापन

2 of 4
केतकी दवे - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में केतनी ने इस बारे में खुलकर बात की है। इस बीतचीत के दौरान एक्ट्रेस ने पुष्टि की कि उन्होंने 30 जुलाई को काम करना फिर से शुरू कर दिया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहती कि लोग उनके दुख का हिस्सा बनें। एक्ट्रेस के मुताबिक लोगों को खुशी में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
केतकी दवे - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि बचपन से ही उनका प्रशिक्षण कुछ इस तरह से हुआ है कि उनकी निजी जिंदगी की वजह से पेशेवर काम प्रभावित न हो। उन्होंने आगे कहा कि जब वह बीमार थीं तब भी काम कर रही थीं। इतने बड़े दुख के साथ उन्होंने काम को कैसे मैनेज किया? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने बताया कि मंच पर जाने के बाद वह केवल अभिनेत्री केतकी दवे ही रह जाती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
केतकी दवे - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग शुरू होते ही वह तुरंत कैरेक्टर में आ जाती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस शुक्रवार को एक नाटक के लिए सूरत भी गई थीं क्योंकि इसके लिए वह पहले से प्रतिबद्ध थीं। बता दें कि केतकी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में दक्षा के किरदार की वजह से काफी मशहूर हुई थीं। इसके अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 'मनी है तो हनी है', 'कल हो ना हो' और 'आमदानी अठानी खर्चा रूपैया' जैसी फिल्मों में वह अभिनय कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें