करीब ढेड़ महीने चले शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आज (23 अक्टूबर) आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। केबीसी 28 अगस्त को शुरू हुआ था। लेकिन ये सब देखते हुए शो के होस्ट अमिताभ बच्चन की आंखे नम हो गई हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
KBC 9
बता दें कि टीआरपी की दौड़ में सबसे नंबर वन पर चल रहे शो केबीसी का आज आखिरी एपिसोड देखने को मिलेगा। इस पर बॉलीवुड के शंहशाह और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भावुक हो गए हैं और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज छोड़ा है।
विज्ञापन
3 of 5
KBC 9
बिग बी ने अपने मैसेज में सबसे पहले केबीसी की 450 सदस्यों की टीम का शुक्रियादा किया है। ट्वीट में लिखा..शो का आखिरी दिन...बेहद दुख के साथ। केबीसी टीम को उनके धीरज और अच्छे काम के लिए शुक्रिया। प्रोग्रामिंग और आउटपुट की बेहतरीन टीम की वजह से ही शो सफल हो पाया है।
4 of 5
KBC 9
बता दें कि शो साल 2000 में शुरू हुआ था और इसके साथ ही बिग बी ने केबीसी से जुड़ी ऑडियंस को तह दिल से धन्यवाद किया है। बिग बी ने कहा कि 17 साल पहले शुरू हुए इस शो के लिए कोई भी काम छोटा नहीं था।
केबीसी सीजन 9 में अनामिका मजूमदार शो की पहली करोड़पति थी। अनामिका झारखंड से जुड़ी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गई थीं, लेकिन कोई जोखिम न लेते हुए उन्होंने एक करोड़ जीतकर शो क्विट कर दिया था।