अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 दर्शकों की पहली पसंद बन गया है । टीआरपी लिस्ट में भी ये शो टॉप 10 में शामिल है । शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट यहां से मोटी रकम जीतकर ले गए हैं लेकिन अभी तक कोई 50 लाख का पड़ाव पार नहीं कर पाया ।
विज्ञापन
2 of 7
kbc
अब खबर है कि इस शो को अपना पहला करोड़पति मिल गया है । ये शो 4 सितंबर से शुरू हुआ था । अभी तक भागलपुर के टिकट एग्जामनर सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के ग्राफिक डिजाइनर संदीप सवालिया ने शो से 25 लाख रुपए की रकम जीती है ।
विज्ञापन
3 of 7
kbc
13वें यानी 50 लाख के सवाल पर दोनों ने ही क्विट कर लिया । अब बिनीता जैन नाम की एक महिला सभी सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत गई हैं । शो का प्रोमो भी सामने आया है । ये शो 2 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा ।
4 of 7
kbc
ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि बिनीता ने 1 करोड़ रुपए कैसे जीत लिए । शो के प्रीमियर में दिखाया गया है कि बिग बी अब बिनीता से 7 करोड़ का सवाल पूछेंगे । बिनीता इस सवाल का जवाब दे पाती हैं या नहीं, ये तो शो टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा ।
विज्ञापन
5 of 7
kbc
बता दें कि पिछले सीजन में भी कोई कंटेस्टेंट 7 करोड़ रुपए नहीं जीत पाया था। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद शो क्विट कर लिया था । मजेदार बात ये है कि पिछले सीजन में एक महिला करोड़पति बनी थी और इस सीजन में भी एक महिला ने बाजी मार ली है ।
विज्ञापन
6 of 7
Binita Jain
बिनीता जैन ने पहले अपनी खुशी जाहिर की फिर जिंदगी के संघर्ष को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह साल 2003 से जीवन यापन के लिए अकेले ही संघर्ष कर रही हैं। बिनीता जैन ने कहा कि साल 2003 में उनके पति एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे लेकिन फिर वो कभी वापस नहीं आए।
बिनीता जैन ने बताया है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनके पति का आतंकवादियों ने अगवा कर लिया है। बिनीता के परिवारवालों ने पति को ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। उन्होंने पति का करीब डेढ़ साल तक इंतजार भी किया लेकिन वो वापस नहीं आए। इसके बाद बिनीता ने जीवन यापन करने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।