रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-9' के स्पेशल एपिसोड 'नयी चाह नयी राह' में मेहमान बनकर आए सोनम वांगचुक ने न सिर्फ बड़ी रकम जीती बल्कि सबके दिलों पर भी जादू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
KBC 9
सोनम वांगचुक एक इंजीनियर ही नहीं बल्कि 'शिक्षा सुधारक' के साथ-साथ एक इनोवेटर भी हैं। सोनम शो में अपने छात्र के साथ आए थे जो कंपैनियन के तौर पर शो का हिस्सा बने।
विज्ञापन
3 of 6
KBC 9
आपको बता दें कि शो में उस वक्त तालियां गूंज उठीं जब सोनम ने अमिताभ की फिल्म 'शहंशाह' का डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह' को फ्रेंच और पंजाबी में बोला। इसके बाद शो में बैठी ऑडियंस ने भी शो के होस्ट बिग बी को इसी डायलॉग को बोलने को कहा। बिग बी ने देर ना करते हुए अपने ओरिजिनल अंदाज में इस डायलॉग को सुनाया और शो में एक बार फिर से तालियां गूंज उठी।
4 of 6
Film 3 idiots
इसके बाद शो में लद्दाख में विकास और पानी की समस्या पर बातें हुई और सोनम द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की झलक भी दिखाई गई। बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में आमिर खान का किरदार 'फुंसुक वांगड़ू' सोनम वांगचुक से प्रेरित था।
विज्ञापन
5 of 6
KBC 9
शो का एंटरटेनमेंट यहीं खत्म नहीं हुआ। दरअसल, सोनम ने हरिवंश राय जी की एक कविता भी पढ़ी और बिग बी से ही इस कविता के कवि का नाम पूछा। इस पर बिग थोड़े सहमे और फिर सोनम के सवाल का जवाब दिया। इसके बाद सोनम ने बताया कि उन्हें देश और विदेश की नौ भाषाओं का ज्ञान है।
सोनम वांगचुक लद्दाख में बच्चों को बेहतर शैक्षिक प्लेटफॉर्म देने की कोशिश कर रहे हैं। वह पश्चिम हिमालय में सिंचाई के लिए एक बर्फीले पहाड़ से पानी की व्यवस्था करने का काम भी कर रहे हैं। सोनम ने शो में 50 लाख रुपये की राशि जीती और यह रकम अपने प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल में लाएंगे।