रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 36 वें एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक बार फिर भावुक नजर आए। इस बार उनके सामने हॉट सीट पर राजस्थान से आईं नेहा नामदेव बैठी थीं। आपको बता दें कि नेहा 13वें सवाल पर आकर अटक गई थीं और फिर उनके भाई ने उन्हें ऐसे दिलवाई जीत..
विज्ञापन
2 of 5
KBC 9 With Neha Namdev
राजस्थान के जिला बारां स्थित छबड़ा की नेहा नामदेव ने 'कौन बनेगा करोड़पति में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाते हुए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठ कर पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर 25 लाख रूपए की राशि जीती। नेहा नामदेव कस्बे के एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
KBC 9 With Neha Namdev
बता दें कि नेहा शो में 13वें सवाल पर आकर अटक गई थीं। सवाल था 'भागवत पुराण के अनुसार, कौनसा असुर राजा, जो प्रहलाद का पोता था, विष्णु के वामन अवतार से पराजित हुआ था? इसके आप्शन थे 1.महाबली, 2.विरोचन, 3. हिरण्याक्ष 4. रुद्र। लेकिन नेहा ने पहले तो 'फोन ओ फ्रेंड' लाइफलाइन इस्तेमाल की लेकिन नेहा को सटीक उत्तर नहीं मिला और वे मायूस हो गईं।
4 of 5
kbc 9
इसके बाद नेहा ने अपनी एक और लाइफलाइन 'जोड़ीदार' के जरिए अपने भाई को बुलाया। वही, नेहा के भाई ने सवाल का तुरंत उत्तर देते हुए अपनी बहन को 25 लाख रुपये का दिवाली तोहफा दिया। वहीं, अमिताभ बच्चन भी इस बात से बहुत खुश हुए। बिग बी ने नेहा के भाई से सवाल के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि एक बार वे एक चाय की दुकान पर बैठे तो जमीन पर पड़े एक अखबार के टुकड़े को उठाकर पड़ा था जिसमें ऐसा कुछ लिखा था। इस सवाल का उत्तर 'महाबली' था।
बता दें कि नेहा नामदेव पहली बार घर से निकलकर दिल्ली आईं और 'कौन बनेगा करोड़पति' में भाग लिया। 'फास्टर फिंगर' पर सबसे तेज जवाब देकर नेहा ने हॉट सीट पर कब्जा किया। 'फास्टर फिंगर' पर उनके साथ दिल्ली के मयूर विहार से डॉ. शशि, पानीपत से शिखर सहगल, नोएडा से मनीष आचार्य, लखनऊ से पारुल सिंह, गुलाबी बाग से रेनू रलहान, पिपरिया से संध्या साहू मौजूद थे।