केबीसी सीजन 9 के कल के एपिसोड में जो नजारा देखने को मिला, वो अद्भुत था। 10वीं तक पढ़ीं मीनाक्षी जैन शो से 50 लाख रुपए जीतकर गईं। देश की महिलाओं के लिए मीनाक्षी एक आदर्श बन गई हैं।
विज्ञापन
2 of 8
केबीसी
मीनाक्षी ने अपनी सादगी और आत्मविश्वास से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। मीनाक्षी से बिग बी भी काफी इंप्रेस हुए। अधूरी शिक्षा के बावजूद उन्होंने अपने माता-पिता को सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
पढ़ें- शाही अंदाज में हुई साउथ के सुपरस्टार के बेटे की शादी, सामने आईं तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 8
केबीसी
मुंबई में रहने वाली मीनाक्षी एक हाउसवाइफ हैं। 10वीं तक पढ़ाई करने के बावजूद मीनाक्षी पढ़ती रहीं। उनका कहना था कि डिग्री होना जरूरी नहीं, ज्ञान होना जरूरी है। केबीसी के मंच पर मीनाक्षी ने अपने पिता से मुखाग्नि देने का अधिकार मांगा।
पढ़ें- Bigg Boss 11: अर्शी से भिड़ा दाऊद का रिश्तेदार, कहा- 'तू कहां से आई है सब पता है, 2 रुपीज के लोग'
4 of 8
केबीसी
इन पैसों से मीनाक्षी सबसे पहले अपने पिता के लिए एक कार खरीदेंगी। शो के बाद मीनाक्षी और उनके पिता काफी भावुक थे। मीनाक्षी का कहना है कि वो गूगल की तरह ज्ञानवान बनना चाहती हैं। उनकी पांच बहनें उन्हें गूगल कहकर पुकारती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
केबीसी
मीनाक्षी से पूछे गए कुछ खास आसान भी नहीं थे। लेकिन उनके ज्ञान के आगे किसी की ना चली। 50 लाख के प्रश्न का जवाब देने में उन्होंने एक सेकंड की भी देरी नहीं की। अगली स्लाइड में जानिए उनसे क्या सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
केबीसी
ये हैं 3 लाख 20 हजार से पूछे गए सवाल-
सवालः इनमें से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं बहती है?
ऑप्शनः नर्मदा, ताप्ती, माही या चंबल
जवाबः नर्मदा
सवालः मुंबई और गोवा के बीच 2017 में शुरू की गई सुपरफास्ट ट्रेन का नाम क्या है?
ऑप्शनः फ्लाइंग रानी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, कर्णावती एक्सप्रेस या तेजस एक्सप्रेस
जवाबः तेजस एक्सप्रेस
विज्ञापन
7 of 8
केबीसी
सवालः इनमें से किस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं?
ऑप्शनः दिनेश कार्तिक, ईशांत शर्मा, मिल्खा सिंह या पी. गोपीचंद
जवाबः ईशांत शर्मा
सवालः ‘क्विट इंडिया’ यानी भारत छोड़ो के नारे का ईजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था?
ऑप्शनः अरुणा आसफ अली, धोंडो केशव कर्वे, खान अब्दुल गफ्फार खान या युसूफ मेहरअली
जवाबः युसूफ मेहरअली
1869 में, जमशेद जी नुसरवानजी टाटा ने किस टेक्सटाइल मिल की शुरुआत की थी?
ऑप्शनः एम्प्रेस मिल, एलेक्जेंड्रा मिल, लैंकाशायर मिल या विक्टोरिया मिल
लेकिन उन्होंने यहां क्विट कर लिया क्योंकि वे इसका जवाब नहीं जानती थीं.
सही जवाब था: अलेक्जेंड्रा मिल