कौन बनेगा करोड़पति 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार बार मिली असफलता
जब साल 2000 में कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत हुई। तभी से कविता चावला इसमें भाग लेने की कोशिश कर रही हैं। वह कहती हैं, 'कौन बनेगा करोड़पति के लिए मैं हर सीजन के लिए कोशिश कर रही थी। मुझे साल 2012 में पहली बार कॉल आया और फोन पर तीन सवाल पूछे गए, लेकिन मैं घबरा के जवाब नहीं दे पाई। पहला मौका था, कुछ समझ में नहीं आया। लेकिन मैं कोशिश करती रही, पांच साल के बाद फिर दूसरा मौका मिला, जिसमे न्यूमेरिकल सवाल पूछा गया और जवाब नहीं दे पाई। साल 2020 में दूसरी सीढ़ी तक पहुंच गई। कोविड का समय था तो, ऑनलाइन ही ऑडिशन हुए, लेकिन इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आया। 2021 में तीन सीढ़ी तक बढ़ी और फास्टेस्ट फिंगर तक पहुंच गई, लेकिन हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाई। 2022 में फिर कोशिश की और यहां तक पहुंच गई।'