फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए तुषार भारद्वाज, 25 लाख से करना पड़ा संतोष

Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर टेलीविजन क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू होते ही लोगों की पहली पसंद बन चुका है। शो में रोजाना कई कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में रोल ओवर कंटेस्टेंट तुषार भारद्वाज हॉटसीट पर बैठे। सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। वहीं केबीसी सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। 

बता दें कि तुषार असम के हॉस्टल में 'डीन ऑफ एक्टिविटी' है। उन्होंने कहा कि सर एक तो मैं इस शो में आने की प्रार्थना करना चाहता था। दूसरा मैं रोल ओवर कंटेस्टेंट बनना चाहता था ताकि आपके साथ इस वॉक का मौका मिल सके।'
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
KBC 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तुषार 50 लाख के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए और 25 लाख रुपये से ही संतोष करना पड़ा. 50 लाख के सवाल के लिए तुषार से ये सवाल पूछा गया- दादासाहेब फाल्के ने किस फिल्म में पहली बार दुर्गाबाई कामत से अभिनय करवाया था, जिससे वह भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री बन गईं? 
1.सत्यवान सावित्री
2.मोहिनी भस्मासूर
3.लंका दहन, 
4.गंगावतरण
इस सवाल का सही जवाब 3.मोहिनी भस्मासूर
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी 13 - फोटो : अमर उजाला
शो में तुषार अपनी पत्नी के साथ आए थे। यहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में अमिताभ बच्चन को बताया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात स्कूल में हुई थी। जहां उनकी पत्नी नर्सिंग का कोर्स कर रही थीं और तुषार अपने दोस्त का इलाज करवाने के लिए गए थे। जिसके बाद तुषार रोजाना उनसे मिलने जाने लगे थे। बड़ी मुश्किल के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे, तुषार ने अपनी पत्नी के लिए गाना भी गाया।

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में छत्तीसगढ़ की कल्पना सिंह शामिल हुईं। पेशे से प्रिंसिपल कल्पना का स्कूल लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाला पहला स्कूल बना था। शो में अपने शानदार खेल के बदौलत उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपये भी जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी के सेट पर दीपिका पादुकोण और फराह खान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, शो के अगले शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फराह खान शामिल होंगी। इस एपिसोड के लिए शो का एक प्रोमो भी हाल ही में जारी किया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण महानायक अमिताभ बच्चन से अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत से करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें