फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: 1000वें एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचीं श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा, बेटी के सवाल पर भावुक हुए बिग बी

Thu, 02 Dec 2021 10:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेलीविजन का मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति बीते 21 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के लिए दर्शकों का प्यार किसी दीवानगी से कम नहीं। शो को कई सालों से होस्ट कर रहे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी इसे अपनी जिंदगी का एक हिस्सा बना चुके हैं। बिग बी के एक खास अंदाज ने आज भी इस शो का स्वाद पुराना नहीं होने दिया। यही वजह है कि 21 सालों बाद भी दर्शक यह शो आज भी सब उतने ही उत्साह और ललक से देखते है, जितने इसकी शुरुआत से देखा करते थे। 

इन 21 सालों में शो का हिस्सा बने हर कंटेस्टेंट की एक अलग कहानी देखने को मिली। हर कहानी से जुड़ते- जुड़ते शो ने अपना एक यादों का पिटारा बना लिया। इसी यादों के पिटारे को समेटे अब इस शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। दर्शकों के प्यार के कारण देखते ही देखते यह शो इस मुकाम तक पहुंच गया। ऐसे में इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए इस शुक्रवार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी उनकी बेटी और नातिन।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आएंगी श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा। शो में पहुचे ये खास मेहमान ना सिर्फ बिग बी के साथ 1000 एपिसोड पूरे करने का जश्न मगाएंगे, बल्कि हॉटसीट पर बैठकर शो के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते भी दिखाई देंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी क्रम में हाल ही में सोनी चैनल ने इस एपिसोड का एक प्रोमों वीडियो शेयर किया है। वीडियो में श्वेता बच्चन, अमिताभ से पूछती हैं कि ' यह आपका 1000वां एपिसोड है, तो आपको कैसा लग रहा है?' इस पर जवाब देते हुए बिग बी कहते हैं कि 'ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया बदल गई।' इसके बाद वीडियो में केबीसी के 21 सालों को सफर भी दिखाया गया।

4 of 5
KBC 13 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केबीसी का यह सफर देख अमिताभ भावुक हो गए। इस दौरान वह अपनी आंखों में आए आंसू पोंछते नजर आए। इसके बाद बिग बी मुस्कुरा कर कहते हैं 'ऑल राइट, खेल को आगे बढ़ाते हैं, क्योंकि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है।' अमिताभ बच्चन का यह डायलॉग सुन यहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस शो ने शुरू होते ही दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। शो के तीसरे सीजन को छोड़ अन्य सभी सीजन अमिताभ बच्चन द्वारा ही होस्ट किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें