टीवी का चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस गेम शो के जरिए एक बार फिर अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। घर में बैठे लोगों के लिए केबीसी का आना बड़ी खुशखबरी है। हालांकि इस बार के सीजन में दर्शकों को पहले से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मेकर्स के मुताबिक, शो में इस बार डिजिटल सलेक्शन और स्क्रीनिंग प्रोसेस फॉलो किया जाएगा। शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है। बता दें कि सोनी चैनल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे आप हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं। ट्वीट में लिखा कि,'कोशिश, मेहनत और पढ़ाई आपको ला सकती है हॉट सीट पर। तो बस इन तीन चीजों के साथ ही आपको मिल सकेगा करोड़ों जीतने का मौका। तो चलिए जानते हैं कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गुरुवार यानी 13 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए क्या चौथा सवाल पूछा है?
विज्ञापन
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
गुरुवार को सोनी टीवी ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इसमें इस सीजन का चौथा सवाल पूछते हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं- आपने ऐसी खबरें सुनी होंगी कि कल तक गली क्रिकेट खेलने वाला आज इंडियन टीम में प्लेयर बन गया। रिक्शे वाले की बेटी आईएएस अफसर बन गई। एक ही पैर होने के बावजूद किसी ने एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर ली। हम सबकी लाइफ़ में सपनों की अनलिमिटेड सप्लाई है। बस हम और हमारे सपनों के बीच एक कोशिश, एक ट्राई है। तो लिए आज वो कोशिश करते हैं, इस सवाल के साथ...
विज्ञापन
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Getty
सवाल नंबर- 4: कौन से दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं?
जवाब के विकल्प:
A. कैस्पियन सागर और काला सागर
B. लाल सागर और भूमध्य सागर
C. एड्रियाटक सागर और लाल सागर
D. उत्तरी सागर और टायरीनियन सागर
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
सही जवाब- लाल सागर और भूमध्य सागर। सही जवाब देने के लिए सोनीलिव वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें।
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।