टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की धूम है। डांस से लेकर गेम तक हर तरह के रियलिटी शोज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। इतना ही नहीं इस शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अक्सर सेट पर मस्ती करते नजर आते हैं।
हाल ही में जारी शो के एक नए प्रोमो वीडियो में अमिताभ बच्चन एक बार फिर हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। दरअसल, वीडियो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन संग फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, बिग बी शो का हिस्सा बनीं कंटेस्टेंट नम्रता शाह के साथ चाय पीने के लिए प्रोड्यूसर्स से शो को कुछ देर के लिए बंद करने की बात कहते नजर आए।