अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
सोनी चैनल ने रविंद्र कोल्हे और स्मिता कोल्हे के प्रोमो को साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'पद्मश्री डॉ. रविंद्र कोल्हे और पद्मश्री डॉ. स्मिता कोल्हे कई सालों से ग्रामीण आदिवासी समुदाय की चिकित्सा और देखभाल में लगे हुए हैं।' गौरतलब है कि डॉ. रविंद्र कोल्हे और डॉ. स्मिता कोल्हे पिछले 32 सालों से गरीबों और किसानों की सेवा कर रहे हैं। वह लोगों का इलाज करने के लिए महज एक रुपये फीस लेते हैं।