फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 12: महज एक रुपये में पानी भरने का काम करती थीं ‘कर्मवीर’ पाबीबेन, अब लाखों महिलाओं को दिया रोजगार

Sat, 16 Jan 2021 10:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 12 - फोटो : सोनी टीवी
केबीसी 12 में शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में दो कर्मवीरों की कहानी दिखाई गई। शो में रवि कटपाडि के बाद हॉटसीट पर कर्मवीर पाबीबेन रबारी बैठीं। पाबीबेन के बारे में अमिताभ बच्चन बताते हैं कि कभी वह एक रुपये में पानी भरने का काम करती हैं लेकिन आज वह इतनी सक्षम हैं कि ढाई लाख महिलाओं को रोजगार देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी
पाबीबेन ने अपनी एक डिजाइन की खोज की थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। धीरे-धीरे पाबीबेन रबारी एक ब्रैंड बन गईं। अब उन्होंने अपने साथ कई महिलाओं को जोड़ लिया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। सभी महिलाएं डिजाइनर कपड़े और बैग बनाने का काम करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक
अमिताभ बच्चन ने पाबीबेन रबारी से पूछा-
सवाल- इनमें से किस साड़ी का नाम किसी जगह के नाम पर नहीं है?
जवाब- बांधनी साड़ी
सवाल- महाभारत के इन दो पात्रों का नाम बताएं?
जवाब- शांतनु और गंगा
सवाल- 2020 में रोशनी नादर-मल्होत्रा इनमें से किस प्रौद्योगिकी कंपनी की अध्यक्ष बनीं?
जवाब- एचसीएल टेक्नोलॉजी

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan
सवाल- किस शहर को कभी न्यू एम्स्टर्डम कहा जाता था?
जवाब- न्यूयॉर्क सिटी
सवाल- इस भक्ति गीत के इस लोकप्रिय संस्करण के संगीतकार कौन हैं?
जवाब- पंडित विष्णु दिगंबर पालुस्कर
सवाल- किस वैज्ञानिक ने उस सामज्ञ्री का निर्माण किया, जिसके कारण N95 मास्क का निर्माण संभव हो सका?
पाबीबेन ने इसके लिए वीडियो कॉल अ फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया लेकिन जवाब नहीं मिल पाया जिसके बाद फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया गया।
अमिताभ बच्चन ने इसका सही जवाब बताया- पीटर त्साई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन के बाद सवाल आया-
प्राचीन हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इनमें से किसका नाम इस तथ्य के कारण पड़ा कि जब ये नवजात थीं, पक्षियों ने लाड़ प्यार से इनकी रक्षा की थी?
आस्क दी एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर सही जवाब दिया- शकुंतला

इसके साथ ही शो की समय समाप्ति का एलान हो गया और हूटर बज गया। इस तरह शो से कर्मवीर 25 लाख रुपए जीत गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें