केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
केबीसी 12 में अनुराधा बेहतरीन खेल दिखाते हुए 25 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहीं। शो में पूछे गए एक सवाल पर अनुराधा ने आपत्ति जताई। अनुराधा से पहले एक सवाल पूछा गया जिसके बाद उन्होंने फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन ली थी। इसके लिए उन्होंने करेंट एंड वर्ल्ड अफेयर टॉपिक चुना था। उनसे जो सवाल पूछा गया था वह ओलंपियन फुटबॉलर चुन्नीलाल गोस्वामी से जुड़ा था। उनका निधन मई 2020 में हुआ।