फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: 19 साल की कंटेस्टेंट की आपबीती सुन अमिताभ भावुक, इन सवालों के जवाब देकर जीते लाखों

Wed, 09 Oct 2019 04:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में मंगवलार को कंटेस्टेंट दीपज्योति हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहीं। 19 वर्षीय दीपज्योति झारखंड के पलामू जिले की रहने वाली हैं। वो बीएससी की छात्रा हैं साथ ही बच्चों को पढ़ाती हैं। दीपज्योति को प्यार से लोग 'डीजे' बुलाते हैं। इस एपिसोड में पिछले सीजन की करोड़पति कंटेस्टेंट विनीता भी पहुंची थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
दीपज्योति आगे आईएएस की तैयारी करना चाहती हैं। अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में दीपज्योति ने बताया कि उनके घर में उनकी बहन और मां हैं। 2005 में दीपज्योति का परिवार बेहद बुरे दौर से गुजरा। उनके पिता की किराने की दुकान थी। बिजनेस में काफी नुकसान के बाद वो घर छोड़कर चले गए और वापस नहीं लौटे। दीपज्योति का एक बड़ा भाई था। साल 2013 में भाई की मौत हो गई। जिसके बाद दीपज्योति की मां ने सिलाई का काम करके घर चलाया। फिलहाल दीपज्योति, उनकी बहन और उनकी मां तीनों ही सदस्य काम करते हैं। दीपज्योति की जिंदगी किसी सदमे से कम नहीं रही। उनकी आपबीती सुन अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 7
केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
शो में दीपज्योति से ये सवाल पूछे गए-
सवाल: बहुत अधिक बोलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इस मुहावरे को पूरा करें, '....की तरह जबान चलाना'
जवाब: कैंची

सवाल: टीवी कार्टून धारावाहिक 'छोटा भीम' में भीम क्या खाकर पहले से ज्यादा ताकतवर हो जाता है?
जवाब: लड्डू

सवाल: इनमें से क्या समय की एक अवधि और क्रिकेट का स्कोर भी है?
जवाब: सेंचुरी

4 of 7
kbc 11 - फोटो : social media
सवाल: प्रेमचंद की कौन सी कहानी इस पंक्ति से शुरू होती है 'जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है'?
जवाब: दो बैलों की कथा

सवाल: इनमें से कौन सा कथन एक अधिक कोण (obtuse angle) के लिए सत्य है?
जवाब: 90 डिग्री से अधिक और 180 डिग्री से कम

सवाल: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौन अपनी मृत्यु के बारे में आकाशवाणी सुनने के बाद अपने भांजे को मारना चाहता था?
जवाब: कंस
विज्ञापन

5 of 7
kbc - फोटो : social media
सवाल: यह कौन सी फिल्म है? (एक वीडियो दिखाकर)
जवाब: राजी

सवाल: अक्टूबर 2018 में किस राज्य की 'शाही लीची' को भौगोलिक संकेत टैग मिला है?
जवाब: बिहार

सवाल: इस छवि में नजर आ रही यह हस्ती किस प्रोडक्शन हाउस की प्रमोटर हैं?
जवाब: बालाजी टेलीफिल्म्स
विज्ञापन

6 of 7
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
सवाल: 19 वर्षीय बियांका एंड्रीस्कू ने 2019 यूएस ओपन का महिला एकल खिताब फाइनल में किसको हराकर जीतीं?
जवाब: सेरेना विलियम्स

सवाल: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित 2017 की फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' किस भाषा की फिल्म है?
जवाब: असमिया

सवाल: किस तत्व का नाम साइप्रस देश के नाम पर रखा गया?
जवाब: कॉपर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc - फोटो : sony
सवाल: भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शिशुमार, चक्र, अरिहंत कलवरी और खंडेरी इनमें से किसके विभिन्न रूप हैं?
जवाब: पनडुब्बी

दीपज्योति अभी तक 12.50 लाख जीत चुकी हैं तभी हूटर बज जाता है। उन्होंने चारों ही लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया है। अब बुधवार को प्रसारित एपिसोड में देखना होगा कि वो कितने रुपये जीतने में कामयाब रहती हैं। 
मां के इस कदम से अमिताभ का नाम होने वाला था इंकलाब, जानें क्या है पूरा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें