कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में पिछले हफ्ते कर्मवीर एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा पहुंचीं। सोनाक्षी एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। उनसे पूछा गया था कि 'हनुमान जी किसकी जान बचाने के लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' अब इस हफ्ते अभिनेता रणदीप हुड्डा कर्मवीर एपिसोड में पहुंचे। रणदीप हुड्डा ने शो में जल बचाने के लिए मशहूर कार्यकर्ता अमला रुइया के साथ खेल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 5
kbc
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं लेकिन जब शो में उनसे राजनीति से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वो फंस गए और जवाब नहीं दे पाए। अमिताभ बच्चन ने रणदीप से अरुण जेटली से जुड़ा हुआ सवाल पूछा।
विज्ञापन
3 of 5
kbc
- फोटो : sony
शो में अमिताभ बच्चन का सवाल था कि 'इनमें से कौन से पूर्व या वर्तमान कानून और न्याय मंत्री, लोकसभा सदस्य के रूप में कभी नहीं चुने गए?' A. रवि शंकर प्रसाद B. डीवी सदानंद गौड़ा C. अरुण जेटली D. कपिल सिब्बल
4 of 5
kbc
- फोटो : sony
हाल ही में अरुण जेटली का निधन हुआ उस दौरान उनकी जिंदगी को लेकर तमाम जानकारियां आ रही थीं। अरुण जेटली ने स्टूडेंट यूनियन के अलावा कभी कोई चुनाव नहीं जीता। यही नहीं साल 2014 लोकसभा चुनाव तक तो उन्होंने कोई चुनाव भी नहीं लड़ा था।
रणदीप हुड्डा और अमला रुइया ने इस सवाल के जवाब के लिए ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और इसके बाद उन्होंने इसका सही जवाब दिया। रणदीप हुड्डा और अमला रुइया 25 लाख जीतने में कामयाब रहे। जीती हुई राशि अमला रुइया के संस्थान को जाएगा जो पानी बचाने के लिए लगातार काम कर रहा है।