फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: किस-किस सवाल पर करोड़पति बने ये कंटेस्टेंट, बबीता ताड़े तो जीत सकती थीं सात करोड़

Thu, 17 Oct 2019 12:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन के तीसरे करोड़पति बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा बन गए हैं। गौतम पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं और पश्चिम बंगाल केे आद्रा में नियुक्त हैं। अब वो सात करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं ये आज प्रसारित एपिसोड में पता चल पाएगा। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि गौतम से पहले जो कंटेस्टेंट करोड़पति बने हैं उनसे एक करोड़ और सात करोड़ के लिए कौन सा सवाल पूछा गया था। 

विज्ञापन

2 of 5
केबीसी 11 - फोटो : सोनी
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के पहले करोड़पति बने बिहार के सनोज राज। सनोज अपने परिवार के साथ बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित ढोंगरा गांव में रहते हैं। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब दो साल से सनोज सहायक कमांडेंट के पद पर काम कर रहे हैं।
एक करोड़ के लिए सवाल-
सवाल: 
भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे? 
जवाब: जस्टिस रंजन गोगोई

सात करोड़ के लिए सवाल पूछा- 
सवाल: ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का सौंवा शतक पूरा किया था? 
जवाब: गोगुमल किशन चंद 
विज्ञापन

3 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन की दूसरी करोड़पति बबीता ताड़े हैं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है।
क्या था एक करोड़ का सवाल
सवाल: मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था?
जवाब: जहीर देहलवी
बबीता को सात करोड़ के सवाल का जवाब भी पता था लेकिन रिस्क ना लेते हुए उन्होंने शो छोड़ दिया।  
सवाल: किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने हैं?
जवाब: बिहार

4 of 5
केबीसी विजेता सुशील कुमार - फोटो : social media
इससे पहले भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक पुराने सीजन में बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने करोड़पति बनने का सपना पूरा किया था। उस वक्त सुशील कुमार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सीजन 5 में उन्होंने पांच करोड़ रुपये जीते थे। सुशील कुमार ने पांच करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर अमिताभ के भी रोंगटे खड़े कर दिए थे। 
सुशील से पांच करोड़ का सवाल था-
सवाल: 16 अक्टूबर 1868 को अंग्रेजों के हाथों निकोबार द्वीप समूह बेचने के बाद भारत से किस औपनिवेशिक शक्ति का अंत हो गया था?
जवाब: डेनमार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 11 - फोटो : सोनी
बीते मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में गौतम झा अभी तक 40 हजार जीतने में कामयाब रहे। 'केबीसी' में पहुंचने के लिए गौतम की यह पहली ही कोशिश थी और उन्हें सफलता मिल गई। आज ही उनसे सात करोड़ का सवाल भी पूछा जाएगा।

केबीसी 11: 'रावण' से जुड़े सवाल का कंटेस्टेंट ने दिया गलत जवाब और हार गया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें