फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है बिहार का ये कंटेस्टेंट, पहली ही कोशिश में 15 सवालों के जवाब देकर बन बैठा करोड़पति

Mon, 14 Oct 2019 02:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 को एक और करोड़पति मिल गया है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा 15 सवालों के जवाब देकर सीजन के तीसरे करोड़पति बन गए हैं। अभी 7 करोड़ का सवाल बचा है देखना होगा कि क्या वो इसका भी जवाब दे पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
गौतम बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं। गौतम फिलहाल पश्चिम बंगाल केे आद्रा में नियुक्त हैं। 'केबीसी' में पहुंचने के लिए गौतम की यह पहली ही कोशिश थी और उन्हें सफलता मिल गई।
विज्ञापन

3 of 5
KBC - फोटो : Sony Liv Video
गौतम को पढ़ाई में शुरू से ही रुचि रही है। उन्होंने आईएसएम धनबाद से एमटेक किया है। इस दौरान वो सरकारी नौकरी की भी तैयारी करते रहे। रेलवे में इंजीनियर की नौकरी से पहले वो केनरा बैंक में मैनेजर थे।

4 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल पेज पर 'केबीसी' का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं 'एक करोड़'। इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से पता चल रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं। ये एपिसोड 15-16 अक्टूबर को प्रसारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babita tade - फोटो : social media
इस सीजन में सबसे पहले बिहार के जहानाबाद के रहने वाले सनोज राज ने एक करोड़ की धनराशि जीती थी। सात करोड़ रुपये का सवाल नहीं आने पर उन्होंने क्विट कर दिया था। उसके बाद अमरावती की बबीता ताड़े ने एक करोड़ जीता था। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड डे मील वर्कर हैं।

शो जीतने के बाद नशे का आदी हो गया था कंटेस्टेंट, 8 साल बाद फिर से दिया ऑडिशन, देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें