फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: 'ऐश्वर्या' से जुड़े सवाल पर अमिताभ ने कंटेस्टेंट को किया सतर्क, फिर भी दिया गलत जवाब

Thu, 21 Nov 2019 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में बुधवार प्रसारित एपिसोड में कंटेस्टेंट प्रेरणा के साथ खेल को आगे बढ़ाया गया। प्रेरणा मंगलवार को हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रही थीं। तभी हूटर बजने की वजह से खेल को खत्म करना पड़ा। मंगलवार को वो एक लाइफलाइन की मदद से दो हजार जीतने में कामयाब रहीं। प्रेरणा राजस्थान के झुंझुनू से हैं और वो एक एंटरप्रेन्योर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
प्रेरणा 6.40 लाख के सवाल पर गलत जवाब दे बैठीं हालांकि वो 3.20 लाख जीतने में कामयाब रहीं। प्रेरणा ने जिस सवाल पर क्विट किया वो था-
सवाल: मुख्य अभिनेत्री के तौर पर किसने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ऐश्वर्या से की थी?
जवाब: दीपिका पादुकोण
सवाल पूछने के बाद अमिताभ कंटेस्टेंट से कहते हैं कि वो नाम देखकर कंफ्यूज ना हों। ये फिल्म का नाम है। प्रेरणा ने सोनम कपूर बताया था जबकि इसका सही जवाब दीपिका पादुकोण है। 'ऐश्वर्या' एक कन्नड़ फिल्म थी। 
विज्ञापन

3 of 6
KBC 11 - फोटो : sony
सवाल: एक मुहावरे के अनुसार, इनमें से किस पर नमक छिड़कने का मतलब 'किसी दुखी व्यक्ति को और दुखी करना' होता है?
जवाब: जले

सवाल: सीएफएल बल्ब के नाम में 'एल' का क्या अर्थ होता है?
जवाब: लैंप

सवाल: इस तस्वीर में दिखाई गई मिठाई का संबंध किस त्यौहार से है?('घेवर' की तस्वीर दिखाई गई) 
जवाब: तीज

4 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
सवाल: इस दोहे को पूरा करें, '....निज मन की व्यथा, मन में राखो गोय। सुनि इठलैहैं लोग सब, बाटि न लैहै कोय।'
जवाब: रहिमन

सवाल: इनमें से कौन सा हस्तशिल्प कश्मीर से जुड़ा है?
जवाब: पेपर मेशे

सवाल: इस धुन को सुनकर गाने को पहचानिए 
जवाब: सपने में  मिलती है
विज्ञापन

5 of 6
kbc 11 - फोटो : social media
सवाल: इनमें से किस चैंपियन खिलाड़ी और उनके खेल की जोड़ी सही नहीं है?
जवाब: माइकल फेल्प्स-गोल्फ

सवाल: इनमें से क्या लड़कियों की पढ़ाई और विवाह के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक बचत योजना है? 
जवाब: सुकन्या समृद्धि योजना

सवाल: महाभारत के अनुसार, धृतराष्ट्र का इनमें से कौन सा पुत्र गांधारी का बेटा नहीं था? 
जवाब: युयुत्सु
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc 11 - फोटो : sony
सवाल: हीलियम, जिसकी खोज 1868 में भारत में की गई थी, का नाम इनमें से किस प्राकृतिक अवयव के नाम पर रखा गया था?
जवाब: सूर्य 

सवाल: रामायण के अनुसार, किसने राम को उनकी मदद करने की सहमति देने से पहले, तीरंदाजी में उनके कौशल का प्रमाण देने के लिए कहा?
जवाब: सुग्रीव 

बेटी मेहर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे अंगद बेदी-नेहा धूपिया, माथा टेकते तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें