फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: बिहार के ये जेल अधीक्षक बनेंगे करोड़पति? वायरल हुए शो के प्रोमोज

Mon, 11 Nov 2019 06:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KBC 11- अजीत कुमार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने शो केबीसी से सभी का दिल और टीआरपी जीतने में कामयाब दिख रहे हैं। शो का हर एपिसोड किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाता है। वैसे बात नए एपिसोड की करें तो जल्दी ही इस सीजन को एक नया करोड़पति मिल सकता है। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आज शो में हॉट सीट पर अजीत कुमार बैठे नजर आएंगे। जो एक जेल अधीक्षक हैं। एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमोज में आप देख सकते हैं कि न सिर्फ अजीत बखूबी गेम खेल रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अमिताभ बच्चन भी उनके मुरीद नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केबीसी के तीन नए प्रोमो शेयर किए हैं। इन प्रोमोज में आप अजीत को इस गेम को बहुत अच्छे से खेलते देख सकते हैं। इसके साथ ही जो बात इन प्रोमोज को खास बनाती है वो ये की अजीत शो में 50 लाख रुपये जीतने के बाद 1 करोड़ के सवाल तक जाने वाले हैं।
 

4 of 5
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स की लाइफलाइन एक करोड़ के सवाल पर पहुंचने तक खत्म हो जाती है तो वहीं अजीत की लाइफलाइन बाकी है और सवाल के लिए वो 50-50 का इस्तेमाल भी करते हैं। अब वो एक करोड़ जीत पाते हैं या नहीं, ये तो शो के टेलिकास्ट होने पर ही सामने आएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 11 - फोटो : sony
वीडियो में अजीत अमिताभ बच्चन से ढेर सारी बाते करते भी नजर आ रहे हैं।  अजीत कहते हैं कि उन्होंने अलग-अलग जेलों का भ्रमण किया हुआ है। इससे उन्हें पता चला कि ज्यादातर अपराधी अपनी स्थितियों की वजह से अपराध करते हैं। दोस्ती और आवेग इसके कारण होते हैं। इसके अलावा अजीत ने बताया कि कैसे जेल में भी सुधार हो रहा है।

पढ़ें: सीने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं लता मंगेशकर, इलाज के बाद लौटीं घर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें