केबीसी 10 में अपने खेल को जारी करते हुए कंटेस्टेंट सोनाली दुधाल ने बहुत ही उम्दा खेल खेला। ऐसा लग रहा था कि वह हर सवाल का जवाब बहुत ही रिस्क लेकर दे रही हैं। ऐसे में अमिताभ ने भी सोनाली को बहुत सावधानी से खेलने की सलाह दी। लेकिन सोनाली बिग बी की इस चेतावनी को नजरअंदाज कर खुद का 9 लाख का घाटा कर बैठीं..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kbc 10
बता दें कि सोनाली एक स्कूल में चपरासी की नौकरी करती हैं और उनका सपना है कि वह एक टीचर बने। इसके लिए वह जब भी समय मिलता है पढ़ाई करती हैं। ऐसे में केबीसी में आने का मिला ये बड़ा मौका उनकी सभी तकलीफों को दूर कर सकता था। लेकिन उन्होंने जाने-अनजाने गलत कदम उठा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
kbc 10
दरअसल, सोनाली हॉट सीट पर बैठकर 12 लाख 40 हजार रुपये जीत चुकी थीं। लेकिन सोनाली को और भी ज्यादा जीतने की लालसा थी। इसलिए उन्होंने बिग बी के बार-बार चेतावनी देने पर बिना सोचे समझे 13वें प्रश्न का उत्तर गलत दे 9 लाख रुपये गवां दिए।
4 of 5
kbc 10
बता दें कि 13वें सवाल पर सोनाली पर कोई लाइफ लाइन भी नहीं बची थीं फिर भी उन्होंने बिना किसी डर के उत्तर दे दिया। बता दें कि इस गलत उत्तर की वजह से वह 12 लाख 40 हजार से 3 लाख 20 हजार रुपये की रकम पर आ गईं।
सोनाली ने घर के लिए 5 लाख का लोन लिया था जिसे वह चुका सकती थीं। लेकिन उनकी एक गलती ने उन्हें दोबारा मेहनत करने पर मजबूर कर दिया। शो के 12वें सवाल पर सोनाली ने लाइफ लाइन जोड़ीदार ली थी जिसमें उन्होंने अपने भाई को बुलाया था। उनके भाई के सही जवाब देने पर वह 12 लाख 40 हजार जीत गई थीं।