'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' में इस साल कई नई चीजों को शामिल किया गया है। इस बार सेलिब्रिटीज गेस्ट को बुलाने की बजाय ऐसे लोगों को तरजीह दी गई जिन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में काम किया और लोगों की जिंदगियां बदलने में अहम भूमिका निभाई हैं। इसी के तहत आज केबीसी के पहले कर्मवीर एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।