फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10 की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बिग बी को देगी बड़ा तोहफा, 7 करोड़ से है एक कदम दूर

Fri, 28 Sep 2018 07:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tv show
केबीसी 10 में अभी तक दो कंटेस्टेंट ही 25 लाख रुपये जीते हैं और अब जाकर शो को पहली करोड़पति कंटेस्टेंट एक महिला के रूप में बिनिता जैन मिल गई है। बता दें कि ये शो 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर टेलीकास्ट होगा। बिनिता ने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं और अब वह 7 करोड़ से बस एक कदम दूरे हैं। लेकिन इससे पहले बता दें कि बिनिता शो में अमिताभ को एक गिफ्ट भी देती नर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
tv show
दरअसल, पहली करोड़पति विजेता बिनीता जैन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को असम का परंपरागत गमोशा (अंगोछा या गमछा) भेंट करती नजर आएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
tv show
इससे पहले दो कंटेस्टेंट 13 वें यानी 50 लाख के सवाल पर गेम को क्विट कर चुके हैं। अब बिनीता जैन नाम की एक महिला सभी सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीतती दिखेंगी।  बता दें कि केबीसी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होता है।

4 of 5
tv show
ये देखना बहुत दिलचस्प होगा कि बिनीता ने 1 करोड़ रुपए कैसे जीत लिए । शो के प्रीमियर में दिखाया गया है कि बिग बी अब बिनीता से 7 करोड़ का सवाल पूछेंगे । बिनीता इस सवाल का जवाब दे पाती हैं या नहीं, ये तो शो टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KBC 9 Winners Anamika Majumdar
बता दें कि पिछले सीजन में भी कोई कंटेस्टेंट 7 करोड़ रुपए नहीं जीत पाया था। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद शो क्विट कर लिया था । मजेदार बात ये है कि पिछले सीजन में एक महिला करोड़पति बनी थी और इस सीजन में भी एक महिला ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें