फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: पहली बार कंटेस्टेंट ने किया अमिताभ बच्चन से जुड़े राज का खुलासा, मामला 40 साल पुराना

Fri, 19 Oct 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
'कौन बनेगा करोड़पति' में अक्सर कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन के सामने निजी जिंदगी से जुड़े राज से परदा उठाते हैं। 18 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ। रवि कुमार बिग बी के मेहमान बने। इस शो के दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज का खुलासा किया जिसे जानकर आपको बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Ravi Kumar
'कौन बनेगा करोड़पति' शो के दौरान ओडिशा के कोरापुट के रवि ने शुरुआत से ही अच्छा खेला। शो के दौरान उन्होंने बिग बी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे शायद ही कोई जानता होगा। रवि कुमार ने बिग बी को कॉमिक्स वाला एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो को देखकर अमिताभ बच्चन ने पुरानी याद को ताजा किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
AMITABH
दरअसल, सुप्रीमो नाम के कैरेक्टर वाली कॉमिक्स का राज सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन से जुड़ा था। कॉमिक्स का सुप्रीमो किरदार बिग बी पर ही आधारित था। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पत्रकार पम्मी बख्शी का भी जिक्र किया। बिग बी ने कहा कि पम्मी ने उनके कहा था कि उन पर एक कॉमिक्स बननी चाहिए। इसके बाद सुप्रीमो नाम की कॉमिक्स की शुरुआत हुई।

4 of 5
amitabh
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा -  'यह काफी पुरानी बात है। शायद ही कुछ लोगों को याद हो।' सुप्रीमो कॉमिक्स 80 के दशक में प्रकाशित हुई थी। शो की बात करें तो रवि कुमार ने 25 लाख रुपए की धनराशि जीती। रवि 50 लाख के सवाल तक पहुंच गए थे लेकिन लाइफलाइन नहीं बची थी। रवि को इस सवाल का सही जवाब भी नहीं पता था जिस वजह से उन्होंने बीच में छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gajanan
इससे पहले 17 अक्तूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में गोवा से आए गजानन रासम हॉट सीट पर बैठे थे। गजानन ने शुरुआत से ही बहुत बढि़या गेम खेला। गजानन के सामने एक करोड़ रुपये का सवाल आया तो भी उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। एक करोड़ के सवाल पर उन्होंने दोनों लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद वो सही जवाब तक नहीं पहुंच सके। वह 50 लाख रुपये की धनराशि जीतकर केबीसी से विदा हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें