फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: कम ही मिलता है ऐसा मौका, एक करोड़ के सवाल तक पहुंचा ये कंटेस्टेंट और फिर...

Wed, 21 Nov 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति 10 में झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले अभिषेक कुमार प्रसाद हॉट सीट पर पहुंचे। अभिषेक मरीन्स में डायनामिक पोजिशनिंग ऑपरेटर हैं। उन्होंने बताया कि वो मर्चेंट नेवी के अलावा जिंदगी में कुछ अलग करते रहना चाहते हैं इसलिए कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अभिषेक की मां सिंगल मदर हैं। शादी के कुछ ही साल बाद उनके पिता अलग हो गए। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि बहुत मुश्किल होता है सिंगल मदर बनकर बच्चों की परवरिश करना। अभिषेक ने बताया कि उनकी मां केवल 10वीं पास हैं। 6-7 साल की उम्र से उनकी मां ने दोनों भाईयों का पालन-पोषण किया है। आज वो जो कुछ भी हैं अपनी मां की वजह से हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अभिषेक मर्चेंट नेवी की बजाय एयरफोर्स में जाना चाहते थे। अब वो अपनी नौकरी छोड़ना चाहते हैं और फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाना चाहते हैं। अभिषेक का इंटरेस्ट फिल्मों के डायरेक्शन में है। साथ ही वो एक्टिगं भी करना चाहते हैं। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि अगर आप डायरेक्टर बन गए तो मुझे काम दीजिएगा। आजकल इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन बढ़ गया है इसलिए काम आसानी से नहीं मिलता।

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अभिषेक ने केबीसी में बढ़िया खेल दिखाया, जिसका नतीजा रहा कि वो 50 लाख तक के सवाल तक पहुंच गए। यहां उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल कर सही जवाब दिया। इस सवाल का सही जवाब देने के लिए अभिषेक ने लंबा वक्त लिया। जीत के बाद अमिताभ ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन ने कहा कि जीवन में इसे बोलने के लिए मुझे बहुत कम अवसर मिलता है। 15वें सवाल के लिए एक करोड़ का सवाल शुरू होने से पहले ही हूटर बज गया। जिसके बाद 50 लाख जीतने के साथ अभिषेक अब आगे का खेल बुधवार को खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें