फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: जिस स्कूल में टीचर बनने का था सपना वहां चपरासी बनकर रह गईं सोनाली, अब जीती लाखों रुपये

Fri, 14 Sep 2018 01:16 PM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10
'कौन बनेगा करोड़पति 10' का सफर हर दिन रोमांच से भरा होता है। टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाला ये शो दर्शकों को इस साल भी काफी पसंद आ रहा है। शुक्रवार को कंटेस्टेंट सोनाली धुदाल के आगे के सफर को दिखाया जाएगा। इससे पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड में पूछा गया कि जनवरी से शुरू करते हुए इन दिवस या त्योहारों को पहले से बाद के क्रम में रखें। इसके जवाब में ऑप्शन थे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और क्रिसमस।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10
इस सवाल का वैसे तो सभी ने सही जवाब दिया था लेकिन सबसे पहले जवाब देने की वजह से सोनाली धुदाल को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। सोनाली अमिताभ बच्चन के सामने काफी नर्वस थीं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो हॉट सीट पर बैठने जा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10
सोनाली ने कहा कि 'मुझे यकीन ही नहीं आ रहा है कि मैं यहां पर हूं। मैंने जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है उसके बाद लग नहीं रहा था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। जिंदगी में मैं जिला परिषद के स्कूल में टीचर बनना चाहती थी लेकिन आज उसी स्कूल में मैं चपरासी की ड्यूटी कर रही हूं।'

4 of 5
kbc 10
सोनाली ने आगे कहा कि 'हमारा घर जहां पर है वहां केवल खेती से गुजारा नहीं होता था तो मैंने कंडक्टर की नौकरी शुरू की लेकिन वहां भी छेड़खानी होती थी। कुछ लोग पैर से धक्का देते तो कुछ छूने की कोशिश करते थे। मैं भी कम नहीं थी और हाथ में जो बेल्ट होता था उसी से ही सिर पर मार देती थी।' सोनाली के इतना कहते ही अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि हमें आप पर गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10
सोनाली को लिखने का भी शौक है। अमिताभ बच्चन के कहने पर वो अपनी कविता सुनाती हैं कि 'कुछ भी तो नहीं बदला महाभारत में और आज के भारत में। तब भी द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था वो आज भी हो रहा है। तब भी कुंती अबला ही थी आज भी वो सबला नहीं हुई।' सोनाली की ये कविता सुनकर अमिताभ बच्चन भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए। केबीसी में सोनाली 12 सवालों का जवाब देकर 12.50 लाख रुपये जीत चुकी हैं। अब वो 25 लाख का पड़ाव पार कर पाती हैं या नहीं, वो तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें