'कौन बनेगा करोड़पति' का हर सीजन कुछ न कुछ धमाल मचाता है। इस बार अमिताभ बच्चन का 'केबीसी 10' महिला कंटेस्टेंट की वजह से काफी चर्चा में बना हुआ है। कभी महिला कंडेक्टर की आपबीती सुनकर बॉलीवुड के महानायक भावुक हुए तो कभी किसी के सफर की कहानी सुकर उन पर गर्व महसूस हुआ। हाल ही में एक ऐसी कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठीं जिनकी अमिताभ बच्चन ने जमकर तारीफ की।