फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 10: पहली बार अमिताभ बच्चन की 'नौकरी' पर मंडराया खतरा, शो में 11 साल के इस कंटेस्टेंट से डरे

Wed, 14 Nov 2018 10:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में मंगलवार को बाल दिवस विशेष एपिसोड रहा। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले आर्यन शर्मा जीते और हॉट सीट पर पहुंचे। आर्यन 6ठी क्लास के स्टूडेंट हैं और उनकी उम्र केवल 11 साल है।
विज्ञापन

2 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन शो की शुरुआत करने वाले ही थे कि आर्यन बोलते हैं आज के एपिसोड में वो खेल के नियम बताना चाहते हैं। जिसके बाद अमिताभ आर्यन को ये मौका देते हैं। आर्यन खेल के एक-एक नियम को दर्शकों को समझाते हैं। शो में पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध चौथी लाइफ लाइन आस्क द एक्सपर्ट के तौर पर मौजूद रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
शो में ऋचा आर्यन से कहती हैं कि 'एक दिन आप कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर सकते हैं'। जिस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'बिल्कुल, हमारी नौकरी खतरे में हैं।' खेल शुरू होते ही आर्यन पहले सवाल के जवाब देने में ही अटकते हुए दिखे।

4 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
तभी आर्यन अमिताभ बच्चन से सवाल पूछते हैं कि 'मेरे बर्थडे पर मेरे दादाजी साइकिल लाते हैं और बाहर खाना खिलाने ले जाते हैं, आप भी तो आराध्या के दादाजी हैं आप क्या करते हैं।' अमिताभ कहते हैं कि 'मैं भी आराध्या को साइकिल पर बिठाकर खाना खिलाने ले जाता हूं। मैं भी वही सब करता हूं जो आपके दादा जी करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kbc 10 - फोटो : sony
7 सवाल का जवाब देकर आर्यन 40 हजार जीत चुके थे। 8वें सवाल पर आकर आर्यन उलझ गए। उनसे सवाल पूछा गया कि 'इस तस्वीर में तितली के जीवन चक्र का कौन सा चरण मौजूद नहीं है?' जिसके ऑप्शन थे- स्पॉन, लार्वा, टैड और एम्ब्रियो। सही जवाब लार्वा था लेकिन आर्यन ने स्पैन जवाब दिया। इस तरह वो 40 हजार से सीधे 10 हजार रुपये ही जीत पाए और खेल से बाहर हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें