फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी छोड़ बिकिनी पहन योगा करने पर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, अब ट्रोलर्स को जवाब देकर बोलती की बंद

Sat, 10 Nov 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kavita Kaushik - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस कविता कौशिक कुछ वक्त से टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं लेकिन लाइमलाइट से बिल्कुल नहीं। कविता सोशल मीडिया पर अक्सर बिकनी में योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिस वजह से वह आए दिन यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कविता ने बीच पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं। वहीं अब कविता ने ट्रोलर्स को सोशल मीडिया पर ऐसा जवाब दिया है जिससे उनकी बोलती बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Kavita Kaushik - फोटो : twitter
कविता ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'किसी को भी किसी को मोटा या फिर पतला कहने का हक नहीं है। भारत में लोगों को बॉडी शेमिंग करने की आदत है। हम भारतीय लोगों के बारे में सिर्फ बातें करना जानते हैं। यही वजह है कि विदेशियो को मैं बीच पर योगा करते हुए देखती हूं। यह सब उन लोगों के लिए हैं जिन्होंने मेरी तस्वीर पर अभद्र कमेंट किए थे। पहले खुद को सुधारो।' 
विज्ञापन

3 of 5
Kavita Kaushik - फोटो : Instagram
दरअसल, कविता ने बीच पर बिकिनी पहनकर योगा करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इन तस्वीरों के साथ अलग-अलग कैप्शन भी दिया था। एक तस्वीर को शेयर करते कविता ने अच्छे स्वास्थ्य की बात करते हुए लिखा था - 'यह मेरा ज्ञान नहीं है बल्कि गीता का ज्ञान है। मैंने आजमाया है और एकदम सही है।' 

4 of 5
kavita kaushik - फोटो : instagram
कविता के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अभद्र कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'कविता जी गीता का ज्ञान यह तो नहीं है बिकनी पहनो।' इसके अलावा कई और तस्वीरों पर लोगों ने कमेंट किए जिसे हम लिख भी नहीं सकते। इन तस्वीरों में कविता योगा की कई मुद्राओं को करते हुए दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kavita Kaushik - फोटो : twitter
आपको बता दें, कविता कौशिक 'FIR' सीरियल में चंद्रमुखी चौटाला के किरदार से फेमस हुई थीं। इस सीरियल में वह पुलिस इंस्पेक्टर बनी थीं। इस सीरियल में उनके बोलने और चलने का अंदाज लोगों को पसंद आया था। कविता ने बीते साल रोनित बिस्वास से शादी की है। इन दोनों ने केदारनाथ में शिव-पार्वती के मंदिर में शादी की थी जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें