फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 की उम्र में FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कर रही हैं शादी, किसी को नहीं किया आमंत्रित

Fri, 20 Jan 2017 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चैनल सब टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल एफआईआर में 'इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला' के किरदार से मशहूर हुईं कविता कौशिक ने आखिरकार शादी का फैसला कर लिया है। कविता 27 जनवरी को अपने पुराने दोस्त और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोनित विश्वास से शादी करने वाली हैं। आपको बता दें कि कविता फरवरी में 36 साल की हो जाएंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

36 की उम्र में FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कर रही हैं शादी, किसी को नहीं किया आमंत्रित

2 of 6
कविता ने बताया कि वो केदारनाथ के पास स्थित शिव-पार्वती मंदिर में बहुत ही साधारण तरीके से शादी करेंगी जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज तक उन्होंने जो भी किया वो निडर होकर किया। उन्हें शादी करने में भी कोई डर नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

36 की उम्र में FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कर रही हैं शादी, किसी को नहीं किया आमंत्रित

3 of 6
उन्होंने बताया कि वो 36 साल की होने जा रही हैं और उन्हें लगता है कि ये शादी करने के लिए बिल्कुल सही समय है। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल उन्होंने अपना हर काम सही समय पर सही तरीके से किया है। 

36 की उम्र में FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कर रही हैं शादी, किसी को नहीं किया आमंत्रित

4 of 6
आपको बता दें कि कविता ने अपनी शादी के बारे में अपने दोस्तों को एक मैसेज से इन्फॉर्म किया। उन्होंने इस मैसेज को मीडिया के साथ भी शेयर किया है। कविता ने मैसेज में लिखा है- 'मैं 27 जनवरी को अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर मिसेज रोनित विश्वास के रूप में नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रही हूं। ये अचानक दो दिन पहले लिया गया फैसला है। आप इसे भाग्य का लिखा भी कह सकते हैं। लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।'
विज्ञापन

36 की उम्र में FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कर रही हैं शादी, किसी को नहीं किया आमंत्रित

5 of 6
उन्होंने अपने मैसेज में ये भी लिखा है कि वो केदारनाथ के पास स्थित शिव-पार्वती के मंदिर में जाकर शादी करेंगे। कार्ड प्रिंट नहीं कराए, कोई शोर-शराबा नहीं और न ही कोई इनविटेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 की उम्र में FIR की 'चंद्रमुखी चौटाला' कर रही हैं शादी, किसी को नहीं किया आमंत्रित

6 of 6
उन्हें पता है कि ऐसे मौसम में परिवार के सभी सदस्यों को हिमालय ले जाना संभव नहीं है। वो सिर्फ 15 लोग वहां जा रहे हैं। उम्मीद है कि आप समझेंगे और उन्हें अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे। आपको बता दें कि 23 और 24 जनवरी को हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी घर पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें