अगर आप भी कॉमेडी शो FIR के फैन हैं तो आपको लिए खुशखबरी है। FIR की लोकप्रियता को देखते हुए शो के निर्माताओं ने एक बार फिर से शो को लॉन्च करने का मन बना लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
fir
खबरों की मानें तो इस बार भी शो में कविता कौशिश, गोपी भल्ला और कीकू शारदा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस कॉमेडी शो को दर्शक काफी पसंद करते थे। ये करीब नौ साल तक टीवी पर सफलतापूर्वक ऑन एयर किया गया। ये शो लोगों में काफी पॉपुलर भी हुआ।
शो में कविता कौशिश चंद्रमुखी चौटाला के मुख्य किरदार में नजर आती रही हैं। उनके इस किरदार को दर्शक बेहद पसंद करते थे। शो में पुलिस के रूप में नजर आने वाली कविता कभी कड़क नजर आतीं तो कभी कॉमेडी करते हुए दिखाई देती थीं। वहीं गोपी और कीकू के किरदार को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।