फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कहने पर हीरोइन ने छोड़ा दूसरे धर्म के हीरो का साथ

Mon, 11 Jul 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
पर्दे पर कलाकार भले ही मॉडर्न दिखें मगर जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी वैसे हों। छोटे पर्दे कि तेज-तर्रार अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने बॉयफ्रेंड नवाब शाह से इसलिए ब्रेक-अप कर लिया है क्योंकि पिता इस रिश्ते को नहीं चाहते। वजह...? दोनों का अलग-अलग धर्म। आइए बताते हैं कि कैसे पिता के लिए हीरोइन ने प्यार को छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन

पिता के कहने पर हीरोइन ने छोड़ा दूसरे धर्म के हीरो का साथ

2 of 6
धारावाहिक एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला के रूप में घर-घर में चर्चित कविता ने पिछले हफ्ते नवाब से दूर होने का फैसला लिया। टीवी की दुनिया में नवाब शाह (सारथी फेम) चर्चित नाम हैं और कई फिल्मों भी आ चुके हैं। दिल्ली की रहने वाली 35 वर्षीया कविता ने उन्हें कहा है कि फिलहाल हम दोनों को लव लाइफ की जगह करियर पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

पिता के कहने पर हीरोइन ने छोड़ा दूसरे धर्म के हीरो का साथ

3 of 6
बताया जाता है कि निजी जिंदगी के तनाव के चलते कविता ने हाल में शुरू हुआ अपना एक सीरियल तक छोड़ दिया है। इस समय वह न केवल काम के लिहाज से खाली हैं बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सिंगल हैं।

पिता के कहने पर हीरोइन ने छोड़ा दूसरे धर्म के हीरो का साथ

4 of 6
नवाब और कविता बीते आठ साल से एक-दूसरे से परिचित हैं और कविता मीडिया से बातचीत में कई बार मान चुकी हैं कि दोनों के बीच सीरियल सारथी में काम करते हुए प्यार हो गया था। परंतु कविता का परिवार रिश्ते से खुश नहीं है।
विज्ञापन

पिता के कहने पर हीरोइन ने छोड़ा दूसरे धर्म के हीरो का साथ

5 of 6
पिछले दिनों कविता ने खुद कहा कि मेरे पिता हमारे अलग-अलग धर्म की वजह से यह रिश्ता नहीं चाहते। कविता ने दुख भी जताया कि आज के जमाने भी कुछ लोग ऐसी सोच रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के कहने पर हीरोइन ने छोड़ा दूसरे धर्म के हीरो का साथ

6 of 6
इसके बावजूद कविता का कहना है कि वह अपने पिता और परिवार का विरोध करके रिश्ते को जारी नहीं रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें