फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू

Tue, 17 Oct 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 9 इस बार काफी धमाकेदार रहा। कई लोगों ने तो सिर्फ हॉटसीट पर पहुंचकर अपनी ख्वाहिशों को पूरा किया तो कई लोगों ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार जीता। पूरे सीजन में सिर्फ एक महिला रहीं जिन्होंने कोई धनराशि नहीं जीती और वहीं जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजुमदार ने इस सीजन में 1 करोड़ रुपये जीते और इस सप्ताह की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चन ने अपने फैन्स को एक ऐसी खबर बताई जिसके बारे में कहते हुए उनके आंसू निकल गए।

पढ़ेंः KBC 9: आमिर के बाद बिग बी पर भी चला रियल 'फुंसुक वांगड़ू' का जादू, जीती मोटी रकम
विज्ञापन

KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू

2 of 5
दरअसल बिग बी ने अपने  फैन्स को बताया कि इस सप्ताह के अंत तक केबीसी समाप्त हो जाएगा। इस शुक्रवार यानि 20 अक्टूबर को केबीसी 9 का अंतिम एपिसोड प्रसारित होगा। इस बात की घोषणा के बाद खुद बिग बी भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें केबीसी होस्ट करने में बहुत आनंद मिलता है और ये उनके लिए अतुल्य है। 
विज्ञापन

KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू

3 of 5
इस बार के केबीसी सीजन 9 में तो उनका जन्मदिन भी मनाया गया जिसके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वो खेल के दौरान ऑनकैमरा भावुक हो गए थे। 

पढ़ेंः 25 लाख रुपए जीता ऑफिस ब्वॉय, सुनाई जब '35 की मधुशाला' तो अमिताभ बोले गजब का डायलॉग

KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू

4 of 5
आपको बता दें कि 23 अक्टूबर 2017 से सोनी टीवी पर केबीसी 9 की जगह 'हासिल' और 'एक दिवाना था' सीरियल की शुरुआत होगी। ये दोनों सीरियल केबीसी की जगह लेंगे। 'हासिल' सीरियल से एक्टर जायद खान टेलीविजन पर अपना डेब्यू करेंगे। वो पिछले काफी समय से स्क्रीन पर नजर नहीं आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 9: हॉटसीट पर फैंस को एक खबर देते हुए इतने भावुक हुए अमिताभ, निकले आंसू

5 of 5
वहीं कलर्स चैनल पर 'बिग बॉस 11' की भी शुरुआत हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद टीआरपी के अनुसार केबीसी ने सलमान खान के बिग बॉस को पछाड़ दिया और आगे बढ़ती रही। फिलहाल इसके समाप्त होने का समय आ गया है और दर्शक इसे जरूर मिस करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें