फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सवालों का जवाब देकर करोड़पति बनीं अनामिका, अमिताभ बच्चन बोले- 'Welldone'

Tue, 03 Oct 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
अनामिका मजूमदार
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह नौवां सीजन है। शो को इस सीजन की पहली करोड़पति मिल गई हैं। इनका नाम अनामिका मजूमदार है। कल तक टेलीकास्ट हुए शो में अनामिका ने 50 लाख रुपए जीत लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अनामिका मजूमदार
अनामिका पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। अनामिका आज 15वें सवाल का जवाब देकर करोड़पति बन जाएंगी। अनामिका से जो 20 हजार तक के सवाल पूछे गए वो हमेशा की तरह हल्के थे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: दाऊद के दामाद ने सुनाया ऐसा नॉनवेज जोक, पहले दिन ही रो पड़ीं सपना चौधरी
विज्ञापन

3 of 7
अनामिका मजूमदार
इन सवालों के जवाब अनामिका ने बड़ी आसानी से दे दिए। लेकिन 40 हजार रुपए से सवाल मुश्किल होना शुरू हो गए। आइए जानते हैं वो कौन से सवाल थे जिनके जवाब देकर अनामिका 50 लाख रुपए जीत गई हैं।
पढ़ें- आखिर क्यों कुंवारे हीरो नहीं बनना चाहते थे शाहरुख, जल्दबाजी में गौरी से कर ली थी शादी

4 of 7
अनामिका मजूमदार
40,000 रु. का सवाल
किस राजनीतिक एवं नागरिक अधिकार कार्यकर्ता को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता था?
ईरोम शर्मिला, संपत पाल देवी, शिरीन फौजदार एवं कमला पंत
सही जवाबः ईरोम शर्मिला

80,000 रु. का सवाल
कौन-सा पक्षी उड़ने वाले पक्षियों में सबसे ऊंचा होता है और एक ही जीवन साथी के साथ पूरा जीवन गुजारने के लिए जाना जाता है?
सारस क्रेन, ग्रेट बस्टर्ड, धनेश या एंडियन कॉन्डोर
सही जवाबः सारस क्रेन (ऑडियंस पोल का लिया सहारा)
विज्ञापन

5 of 7
अनामिका मजूमदार
1,60,000 रु. का सवाल
यदि निर्मला सीतारमण भारत में रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने वाली दूसरी महिला हैं, तो पहली कौन थीं?
उमा भारती, ममता बनर्जी, राजकुमारी अमृत कौर या इंदिरा गांधी
सही जवाबः इंदिरा गांधी

3,20,000 रु. का सवाल
साल 2017 में टाटा संस के चेयरमैन कौन बने थे?
रतन टाटा, साइरस मिस्त्री, एन. चंद्रशेखरन या राजेश गोपीनाथ
सही जवाबः एन. चंद्रशेखरन
विज्ञापन

6 of 7
अनामिका मजूमदार
6,40,000 रु. का सवाल
‘कर के दिखला दे गोल’ गीत किस खेल प्रतियोगिता के प्रमोशन के लिए लॉन्च किया गया आधिकारिक गीत है?
डुरंड कप, फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप, संतोष ट्रॉफी या सुब्रतो कप.
सही जवाबः फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप

12,50,000 रु. का सवाल
महाभारत के अनुसार, इनमें से कौन दो हिस्सों में दो अलग-अलग माताओं से जन्मा था, जिसका नाम उसे जोड़ने वाली राक्षसी के नाम पर रखा गया था?
कींचक, जरासंध, विचित्रवीर्य या कंस
सही जवाबः जरासंध (जोड़ीदार लाइफलाइन ली, जोड़ीदार के तौर पर अनामिका की सास आई थीं)
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनामिका मजूमदार
25,00,000 रु. का सवाल
जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल के किस सदस्य ने त्यागपत्र देकर 1951 में एक नई पार्टी का गठन किया था?
राम मनोहर लोहिया, रफी अहमद किदवई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी या एन.वी. गाडगिल
सही जवाबः श्यामा प्रसाद मुखर्जी

50,00,000 रु. का सवाल
मित्रभेद, मित्रलाभ, काकोलीकीयम, लब्धप्रणाश और अपरीक्षित कारकम, किस ग्रंथ के विभिन्न अध्याय या भाग हैं?
पंचतंत्र, सिंहासन बत्तीसी, हितोपदेश या कथासरित्सागर 
सही जवाबः पंचतंत्र (इसके लिए अनामिका ने 50-50 और फोन अ फ्रेंड लाइफलाइन का भी इस्तेमाल किया।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें