रियल्टी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। शो के पूर्व कन्टेस्टेंट ने बिग के 'कम्प्यूटर जी' के वो अहम राज खोले हैं जिन्हें जानकार आपको भी हैरानी होगी कि आखिर बिग को कम्प्यूटर पर क्या-क्या डिटेल्स दी जाती है।
विज्ञापन
2 of 5
KBC
रियल्टी शो केबीसी घर-घर में देखा जाने वाला शो हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि बिग बी के 'कम्प्यूटर जी' क्या-क्या जानकारी उन्हें देतें है। लेकिन इस बात का राज शो के पूर्व कन्टेस्टेंट ने खोला है।
विज्ञापन
3 of 5
KBC
बता दें कि केबीसी के पूर्व कन्टेस्टेंट अभिनव पांडे ने बिग के 'कम्प्यूटर जी' से रूबरु करवाया है। शो में 12.50 लाख रुपये जीतने वाले अभिनव ने बताया कि वे 'फास्टर फिंगर' वाली सीट पर बैठे थे उस दौरान उन्होंने बिग के कम्प्यूटर को बड़े ध्यान से देखा जिसपर सारी डिटेल शो हो रही थी।
4 of 5
KBC
अभिनव ने बताया कि वे बिग बी के पीछे वाली 'फास्टर फिंगर' वाली सीट पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि एक 'ब्लैक जोन ऑप्शन' के जरिए दोनों कम्प्यूटर को ऑपरेट किया जाता है जिसमें शो का पूरा कंटेट दिया जाता है। बिग बी के कम्प्यूटर में सवाल के साथ उसके ऑप्शन, जीते हुए रुपयों की लिस्ट, इस्तेमाल और ना इस्तेमाल की गई लाइफलाइंस दी हुईं होती हैं। अभिनव ने बताया कि शो के दौरान अमिताभ अगर कन्टेस्टेंट का नाम, पता, नौकरी, गांव और कपंनी का नाम आदि जानकारी भूल जाते हैं तो वे एक स्क्रीन ऑप्शन के जरिए ये सब दोबारा देखते हैं।
अभिनव ने उदाहरण देते हुए बताया कि कि शो के दौरान बिग बी बार-बार उनके गांव का नाम 'जावरा' की जगह जाओरा बोल रहे थे। इतना ही नहीं बिग बी द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर भी उन्हें मालूम होता है और सवाल के जवाब पर ताला लगने के बाद ही असल उत्तर स्क्रिन पर आता है। उन्होंने आगे ये खुलासा किया कि 'कम्प्यूटर जी' की स्क्रिन पर एक पेज और होता है जिस पर 'फोन ए फ्रेंड' की डिटेल्स होती है और ब्रेक लेने का टाइमर होता है।