फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं गणित की शिक्षिका दीपिका, बिग बी ने ऐसे लगाई डांट

Fri, 30 Aug 2019 07:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Sharma and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' प्रशंसकों के बीच हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा में बना हुआ है। इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट से लगा सकते हैं। यह शो इस हफ्ते नंबर पांच पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। गुरुवार को 'केबीसी' में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली दीपिका शर्मा (Dipika Sharma) आईं। दीपिका गणित की शिक्षिका हैं। इस शो के दौरान दीपिका से बिग बी ने गणित से जुड़ा आसान सा सवाल पूछा लेकिन वह जवाब नहीं दे पाईं।
विज्ञापन

2 of 5
Dipika Sharma - फोटो : Sony Liv Video
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने पूछा 10 हजार पैसे में कितने रुपये होंगे। बिग बी ने यह सवाल मात्र 3000 रुपये के लिए पूछा था। दीपिका ने पहले तो इस सवाल का जवाब ऑप्शन बी कहा जो 100 रुपये था। इसके बाद दीपिका ने अमिताभ से कहा कि वह लाइफलाइन का इस्तेमाल करेंगी। इसके बाद दीपिका ने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
दीपिका ने ऑडियंस पोल के जवाब को चुना और 3000 रुपये की राशि जीत गईं। इसके बाद बिग बी ने दीपिका से ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर उन्हें बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। बिग बी ने कहा- 'आप गणित पढ़ाती हैं फिर भी ये। बहुत गलत बात है। इस पर दीपिका कहती हैं कि मैं पढ़ाती तो हूं। अब बच्चे बोलेंगे कि मैम आप जवाब नहीं दे पाई। प्रेशर की वजह से ऐसा हुआ।' 

4 of 5
Dipika Sharma and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
शो के दौरान दीपिका अब तक 5 सवालों का जवाब देकर 10 हजार रुपये जीत चुकी हैं। शो में दीपिका ने बिग बी को बताया कि टिक टॉक बनाने का उन्हें बहुत शौक है। अब तक वह 250 से ज्यादा वीडियो बना चुकी हैं। दीपिका से पहले शो में हरियाणा के सरहौल से रंजीत कुमार आए थे। रंजीत ने शो में 25 लाख रुपये जीते थे। रंजीत पेशे से इलेक्ट्रिशयन हैं। शो के दौरान रंजीत ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranjit Kumar - फोटो : Sony Liv Video
रंजीत ने बिग बी से कहा कि उनका पेशा ऐसा है जिसकी वजह से उन्हें पत्नी से अलग रहना पड़ता है। अमिताभ से रंजीत ने उनकी फिल्म 'शहंशाह' का एक डायलॉग कहने को कहा तो बच्चन साहब ने भी उनके सामने एक शर्त रख दी। रंजीत से अमिताभ बच्चन ने कहा था- 'हम डायलॉग बोलेंगे लेकिन आपको भी अपनी बीवी को कुछ कहना होगा। इस पर रंजीत कुमार अपनी पत्नी को आई लव यू कहते हैं तो अमिताभ भी अपना सुपरहिट डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, नाम है शहंशाह' बोला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें