Kaun Banega Crorepati 16: कौन बनेगा करोड़पति 16 इन दिनों दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी शो बन गया है। इसके लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने दिवंगत रतन टाटा को याद किया और उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।
कौन बनेगा करोड़पति 16 दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई तरह के प्रतिभागी और उनकी प्रेरक कहानियां लेकर आ रहा है। इस शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कई खुला किए। हाल ही के एपिसोड में, क्विज शो में दो खास मेहमान- बोमन ईरानी और फराह खान शामिल हुए। उनसे बातचीत करते हुए, बिग बी ने दिवंगत रतन टाटा को याद किया।
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बोमन ईरानी से बात करते हुए, अमिताभ बच्चन ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा का एक दिलचस्प किस्सा याद किया और बिग बी ने कहा, "क्या आदमी थे सर, मैं बता नहीं सकता।" फिर उन्होंने दो दिलचस्प कहानियों को याद किया जो बताती हैं कि उद्योगपति कितने सरल स्वभाव के थे! कौन बनेगा करोड़पति 16 हर दिन सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे एक नया एपिसोड प्रसारित करता है।
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बिग बी ने खुलासा किया कि रतन टाटा और वह एक बार लंदन के लिए एक ही फ्लाइट में थे और उन्होंने कहा, “एक बार हुआ ये कि हम दोनों एक ही जहाज में जा रहे हैं लंदन। वह हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरे।” अभिनेता ने आगे कहा, "अब जो लोग उनको लेने आए थे, वह शायद चले गए होंगे और जब वह उन्हें दिखे नहीं तो वो फोन करने के लिए फोन बूथ में चले गए। मैं भी बाहर खड़ा था। थोड़ी देर बाद वो आए और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने ये कहा, 'अमिताभ ने बताया रतन टाटा ने उनसे कहा कि क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं? मेरे पास फोन करने के लिए पैसे नहीं हैं!"
दिवंगत रतन टाटा-अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
रतन टाटा का 10 अक्टूबर, 2024 को 86 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। बिग बी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बिग बी ने लिखा, "एक युग अभी-अभी समाप्त हुआ है.. उनकी विनम्रता, उनका महान संकल्प, उनकी दूरदर्शिता और राष्ट्र के लिए सर्वश्रेष्ठ करने का उनका दृढ़ संकल्प, हमेशा के लिए गौरव की बात है.. बहुत दुखद दिन.. मेरी प्रार्थनाएं।" Guardian OTT Release: 'गार्जियन' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? दिखेगा हंसिका मोटवानी का सबसे भयानक रूप