फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: भारत रत्न विजेता से जुड़े 50 लाख के सवाल पर गुजरात के विमल ने शो किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?

Sat, 20 Aug 2022 11:25 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हॉट सीट पर बैठे विमल से सावल पूछते अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' को लेकर लोगों में जबरदस्त बज बना हुआ है। यह क्विज गेम मनोरंजन के साथ ही लोगों का ज्ञान भी बढ़ाता है, ऐसे में शो के हर एपिसोड के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं। शो में अभी तक कई कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठ चुके हैं, लेकिन सीजन 14 का पहला करोड़पति अभी नहीं मिला है। लेकिन कंटेस्टेंस लाखों रुपये जीत कर वापस जरूर लौटे हैं। शो का लेटेस्ट एपिसोड आ चुका है, जिसमें गुजरात हाईकोर्ट में काम करने वाले विमल काबंद हॉट सीट पर बैठे थे। विमल 50 लाख के प्रश्न पर अटक गए और उन्हें शो क्विट करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
लाइफलाइन का भी नहीं मिला फायदा
29 वर्षीय विमल गुजरात के हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी करते हैं। विमल 25 लाख रुपये तक के सही जवाब दे चुके थे, लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने 50 लाख का सवाल पूछा तो वह अटक गए। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रैंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन वह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और शो से क्विट कर दिया। विमल 25 लाख रुपये शो से जीत गए हैं और उन्हें इससे अपना 9 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है।
 
विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस सवाल का नहीं दे पाए जवाब
अमिताभ बच्चन ने 50 लाख के लिए विमल से ये सवाल पूछा था- इनमें से किस भारत रत्न विजेता का जन्म और मृत्यु दोनों भारत के बाहर किसी देश में हुई थी?

A. लाल बहादुर शास्त्री
B. मौलाना अबुल कलाम आजाद
C. मदर टेरेसा
D. जेआरडी टाटा
 
इस सवाल का सही जवाब था ऑप्शन D. जेआरडी टाटा।
विज्ञापन

4 of 4
कौन बनेगा करोड़पति 13 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह 'कौन बनेगा करोड़पति' का 14वां सीजन है। पिछले कई साल से अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। शो को लेकर अमिताभ बच्चन का कहना है कि जनता का प्यार ही उन्हें हर बार शो होस्ट करने पर मजबूर करता है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें शो की शुरुआत से पहले बहुत घबराहट होती है कि कैसे होगा सब, लेकिन बाद में सब बढ़िया हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें