केबीसी 14
- फोटो : सोशल मीडिया
नए नियम हुए शामिल
अमिताभ बच्चन के पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन के प्रसारण की रिलीज डेट जैसे-जैसे सामने आ रही है, वैसे-वैसे मेकर्स द्वारा इस शो के नए-नए प्रोमो जारी किए जा रहे हैं। इन प्रोमो में इस बार ज्ञान को सही जगह से बटोरने के बारे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। अमिताभ इनमें कहते हुए दिखाई देते हैं, 'ज्ञान जहां से मिलता है बटोर लो, लेकिन पहले उसे टटोल लो।' इस चर्चित शो के बारे में अब एक नई जानकारी सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस सीजन शो में काफी नई नियम शामिल होने वाले हैं। यही नहीं, शो की प्राइज मनी सात करोड़ रुपए से बढ़कर साढ़े सात करोड़ रुपए होने जा रही है। इतना ही नहीं आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर गेम शो में एक नया पड़ाव भी शामिल किया गया है।