अमिताभ बच्चन का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' इन दिनों दर्शकों को खूब भा रहा है। हर आम आदमी की तमन्ना होती है कि वो बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठे और गेम खेले। जब किसी कंटेस्टेंट को मौका मिलता है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। कोई खुशी में नाचने लगता है, तो किसी से आंसू आ जाते हैं। लेकिन इस बार फास्टेस्ट फिंगर राउंड में एक कंटेस्टेंट ने जीतकर जो किया, उसे देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।