अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बिग बी ने अफसोस जताते हुए बताया, 'क्या बताऊं, मुझे तो ट्रिग्नोमेट्री की स्पेलिंग तक याद नहीं रहती थी। मुझसे मेरे जीवन की एक बहुत बड़ी भूल हो गई थी, मुझे लगा था कि मैं बहुत बड़ा विद्वान हूं और मैंने बीएससी ले ली थी। हालांकि, इसे पढ़ने में मैं कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा पाया था। और हमारा डब्बा गोल ही रहा इस सब्जेक्ट में, यह विषय वाकई बहुत मुश्किल होता है।’