फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11: मुंबई के चोर बाजार से आए कंटेस्टेंट से नाराज हुए अमिताभ बच्चन, ये थी वजह

Tue, 01 Oct 2019 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में इस हफ्ते के पहले दिन महाराष्ट्र के डोंबीवली से आए मुस्तफा परदावाला हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहे। मुस्तफा एक बिजनेसमैन हैं। मुस्तफा ने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। उनसे पूछा गया-
सवाल: अजय देवगन की पहली फिल्म के नाम 'फूल और.... ' को पूरा कीजिए।
जवाबः कांटे
इस आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर मुस्तफा ने बताया कि वो फिल्में नहीं देखते हैं इसलिए पता नहीं है। जिस पर अमिताभ बच्चन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'ये सही बात नहीं है। इससे ही हमारी रोजी रोटी चलती है।' उन्होंने मुस्तफा को फिल्में देखने की सलाह दी।
विज्ञापन

2 of 6
kbc - फोटो : social media
मुस्तफा से अगला सवाल पूछा गया-
सवाल: इनमें से किस वाक्यांश का प्रयोग बहुत समय की बात को दर्शाने के लिए किया जाता है।
जवाब: बाबा आदम का जमाना

सवाल: इनमें से क्या टू- व्हीलर वाहन निर्माता बजाज के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है? 
जवाब: हमारा बजाज
विज्ञापन

3 of 6
kbc 11 - फोटो : sony liv
चौथे सवाल के जवाब के लिए मुस्तफा ने फिफ्टी-फिफ्टी लाइफलाइन की मदद ली। इस सवाल का जवाब नहीं देने पर अमिताभ ने पूछा कि आप बिजनेस करते हैं तो हिसाब कैसे करते हैं। मुस्तफा कहते हैं कि वो हिसाब के लिए कैलकुलेटर की मदद लेते हैं।
सवाल: इनमें से किसका मान बाकी से अलग है?
जवाबः 120 का 40%

सवाल: 2019 में भारत और सउदी अरब सरकारों के बीच बातचीत कर किस धार्मिक स्थल का कोटा बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया था?
जवाबः मक्का

4 of 6
kbc - फोटो : sony
सवाल: द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाली ये हस्ती कौन है? ( एक कोच की तस्वीर दिखाई गई)
जवाबः रमाकांत आचरेकर

सवाल: इंसुलिन शरीर के किस भाग में संश्लेषित होता है?
जवाब: पेंक्रियाज
विज्ञापन

5 of 6
kbc 10 - फोटो : sony
सवाल: फरवरी 2019 में पीयूष गोयल ने और जुलाई 2019 में निर्मला सीतारमण ने संसद में क्या पेश किया था? 
जवाबः बजट

सवाल: इनमें से कौन सा शहर दो महादेश- एशिया और यूरोप- में स्थित है?
जवाब: इंस्ताबुल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc - फोटो : sony
सवालः दिल्ली में राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय कहां पर स्थित है?
जवाब: राजघाट
इस सवाल का जवाब मुस्तफा को पता नहीं था जिसके बाद उन्होंने खेल से क्विट कर लिया। मुस्तफा 80 हजार ही जीतने में कामयाब रहे। मुस्तफा ने बताया कि लंग कैंसर की वजह से उनके पिता का निधन हो चुका है। जिसके बाद वो ही परिवार का खर्चा चला रहे हैं। मुस्तफा की दुकान मुंबई के मशहूर चोर बाजार में स्थित है। उनके पिता भी यही दुकान चलाते थे। 

KBC 11: इस कंटेस्टेंट ने अमिताभ को सौंपी पति की शिकायतों की पूरी लिस्ट, देखकर हैरान रह गए बिग बी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें